{"_id":"21a9029b6ab6e690fef1a626850c0341","slug":"tarun-sprint-won-by-reshma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरुण, रेशमा ने जीती फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरुण, रेशमा ने जीती फर्राटा
ब्यूरो/अमर उजाला,लोहाघाट
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में जीआईसी खेतीखान में हुई प्रतियोगिताओं में ग्रामीण प्रतिभाओं ने अपना दमखम दिखाया। 100 मीटर दौड़ में तरुण, राहुल, रोहित, बालिकाओं में रेशमा, रचना, रेखा क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। खोखो में गोशनी विजेता, मानर उप विजेता, वॉलीबाल में मानर विजेता, गोशनी उप विजेता और कबड्डी में मारागांव चैंपियन, खेतीखान उप विजेता रहा। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य जीसी जोशी और जीआईसी दयारतोली के प्रधानाचार्य डीसी जोशी ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
400 मीटर में तरुण, ललित, प्रकाश, बालिकाओं में रेखा, मनीषा, रवीना, 800 मीटर में सूरज, सोनू, मुकुल, बालिकाओं में रचना, ईश्वरी, रवीना, तीन हजार मीटर में मुकुल, सोनू, सूरज, लंबी कूद में तरुण, अंकित, प्रकाश, बालिकाओं में चंचला, रेशमा, ईश्वरी, गोला क्षेपण में सूरज, सोनू, मुकुल, बालिकाओं में सोनी, रेशमा, रेनू, मुर्गा झपट में कपिल, आशीष, पवन पहले तीन स्थान में रहे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान भैरव ओली की अध्यक्षता और आरएल टम्टा के संचालन में हुई प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। निर्णायक के रूप में रमेश भट्ट, किशोर कुमार, चारू चंद्रा जोशी, प्रकाश, सतीश, किशोर, खीम प्रसाद, सूरज ने सहयोग किया। ब्लॉक आर्गनाइजर एमएस नगन्यालय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान गोपाल मनराल, ग्राम प्रधान नीतू मनराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन