{"_id":"5a8711d04f1c1b805a8ba2d1","slug":"tankpur-city-increased-to-2981-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर नगर में बढ़ गए 2981 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर नगर में बढ़ गए 2981 मतदाता
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका टनकपुर के मतदाताओं की संख्या में पांच वर्ष में बढ़ोत्तरी हुई है। टनकपुर में 2981 वोटर बढ़े हैं। यह मतदाता इस साल अप्रैल में होने वाले चुनाव में मतदान करेंगे।
चंपावत जिले में 2013 के चुनाव के समय तक तीन नगर निकाय थे। जो अब बढ़कर चार हो गए हैं। चंपावत, टनकपुर नगर पालिका, लोहाघाट नगर पंचायत के अलावा बनबसा नई नगर पंचायत के रूप में अस्तित्व में आई है। टनकपुर नगर पालिका क्षेत्र में 13661 मतदाता दर्ज हैं। जबकि पांच वर्ष पूर्व यहां 10680 वोटर थे। टनकपुर को छोड़ जिले की दो अन्य नगर निकाय चंपावत और लोहाघाट में मतदाताओं की संख्या में गिरावट आई है।
पंचस्थानी के सहायक जिला निवार्चन अधिकारी का अतिरिक्त कार्य देख रहे जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश बेनी ने बताया कि चंपावत में अब 6333 मतदाता हैं, जबकि 2013 में ये संख्या 6901 थी। वहीं लोहाघाट नगर पंचायत में 2013 में 5304 वोटर थे, जो अब घटकर 4746 रह गए हैं। वहीं पहली बार नगर पंचायत बनी बनबसा में 4416 मतदाता चुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
टनकपुर में बने दो नए वार्ड
जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका टनकपुर में मतदाता बढ़ने की मुख्य वजह इसकी सीमा का विस्तार है। टनकपुर पालिका में दो नए वार्ड बनाए गए हैं। इस तरह यहां अब वार्डों की संख्या नौ से बढ़कर 11 हो गई है। चंपावत विकासखंड की मोहनपुर ग्राम पंचायत को काटकर विष्णुपुरी-ज्ञानखेड़ा वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में 1847 वोटर हैं। जबकि कार्की फार्म वार्ड में 440 मतदाता हैं।
निकाय का नाम 2013 में मतदाता 2018 में मतदाता
चंपावत 6901 6333
लोहाघाट 5304 4746
टनकपुर 10680 13661
बनबसा नगर पंचायत नहीं थी 4416
गांव के साथ शहर में नहीं दर्ज हुए मतदाता
विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तरह इस बार नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची भी फोटो ैयुक्त बनाए जाने की सुगबुगाहट थी। ये कवायद पूरी नहीं हो सकी। पंचस्थानी चुनाव विभाग का कहना है कि फोटो युक्त सूची की सुगबुगाहट से इस बार ग्रामीण क्षेत्रों के शहरों में रहने वाले अधिकांश लोगों ने अपने नाम को इससे अलग कर लिया। इससे पूर्व बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता थे, जो गांव और शहर दोनों जगहों की मतदाता सूची में शामिल होते थे।