फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur will soon be free from stray animals, a cow shelter is being built.

Champawat News: टनकपुर में जल्द ही लावारिस पशुओं से निजात मिलेगी, बन रही गोशाला

Thu, 01 Jan 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 01 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur will soon be free from stray animals, a cow shelter is being built.
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में लावारिस पशुओं के विचरण की समस्या से नए वर्ष में निजात मिलने की उम्मीद गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर नायकगोठ के पास 1.46 करोड़ रुपये की लागत से गोशाला का निर्माण कार्य करीब 70 प्रतिशत हो गया है। पालिका के अनुसार मार्च-अप्रैल तक कार्य पूरा होते ही पालिका को गोशाला मिल जाएगी। इसके बाद उसमें लावारिस पशुओं को रखा जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में लावारिस पशुओं की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। पालिका की ओर से लावारिस पशुओं को पकड़कर नित्य आश्रम कालाझाला पहुंचाया जाता है लेकिन वह भी अक्सर भर जाता है। इससे पालिका को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इधर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि तीन अगस्त 2025 से नायकगोठ के पास 0.4 हेक्टेयर भूमि पर गोशाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मार्च 2026 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें पेयजल, चारा भंडारण, पानी की समुचित निकासी, 75 पशु क्षमता की गोशाला में 15 पशु क्षमता का खोड़ बनाने का भी प्रावधान पालिका की ओर से किया गया है।
विज्ञापन

--
वर्तमान में अधिक संख्या में लावारिस पशुओं के विचरण से पालिका को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनको पकड़कर नित्य आश्रम भेजा जाता है लेकिन वहां भी क्षमता 330 पशु पूरे हो जाते हैं। गोशाला निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश दिए गए हैं। पालिका को जल्द गोशाला मिलने पर समस्या से कुछ निजात मिलने लगेगी। - विपिन कुमार, पालिकाध्यक्ष, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed