{"_id":"67e98006c60902642701e051","slug":"tanakpur-daurai-regular-express-train-operation-started-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-122002-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर-दौराई नियमित एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर-दौराई नियमित एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू
विज्ञापन
टनकपुर-दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग र
टनकपुर(चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर टनकपुर-दौराई-टनकपुर नियमित एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को अब लंबी दूरी तक बेहतर ट्रेन सेवाओं का लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय यात्रियों को सुविधा, पर्यटन को नया आयाम मिलेगा और मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा सुगम होगी।
रविवार शाम आयोजित कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से सीएम ने कहा कि रेल कनेक्टिवटी की इस पहल से राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। इससे स्थानीय उत्पादों को अधिक बाजार मिलेगा और लोकल फॉर वोकल अभियान को नई गति मिलेगी। एक स्टेशन, एक उत्पाद योजना के तहत क्षेत्रीय हस्तशिल्प और विशेष उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को भी सीधा लाभ पहुंचेगा।
सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि आज हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के साथ ही इस ऐतिहासिक रेल सेवा की शुरुआत हो रही है, जो लोगों को लंबी दूरी की सुगम यात्रा का अवसर प्रदान करेगी। टनकपुर रेलवे स्टेशन को नई पहचान और प्रोत्साहन मिल रहा है। इससे पूरे क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। टनकपुर से बागेश्वर और रामनगर-चौखुटिया रेल लाइन का सर्वेक्षण किया जा रहा है। भविष्य में पहाड़ी क्षेत्रों में भी रेल सुविधा का विस्तार होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऑलवेदर रोड परियोजना को और मजबूती दी जाएगी। इससे स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीणा सिन्हा ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए इस एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन 30 मार्च को टनकपुर से और 31 से दौराई से सप्ताह में चार दिन किया जाएगा। ट्रेन संचालन से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के बीच यातायात सुगम होगा।
टनकपुर से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी ट्रेन
टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को टनकपुर से होगा। दौराई से 31 मार्च से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को सप्ताह में चार दिन इसका संचालन होगा। टनकपुर से शाम 18:20 बजे प्रस्थान कर खटीमा से 18.45 बजे, पीलीभीत जंक्शन से 19:27 बजे, भोजीपुरा जं. से 20:05 बजे, इज्जतनगर से 20:45 बजे, बरेली सिटी से 21:10 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00:45 बजे, गाजियाबाद से 03:20 बजे, दिल्ली जंक्शन से 04:40 बजे, दिल्ली कैंट से 5:17 बजे, गुड़गांव से 5:35 बजे, रेवाड़ी जंक्शन से 06:47 बजे, नारनौल से 07:58 बजे, किशनगढ़ से 12:22 बजे तथा अजमेर जं. से 13:20 बजे छूटकर दौराई 13:55 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 31 मार्च से दौराई से 16:05 बजे प्रस्थान कर अजमेर जं0 से 16:35 बजे, नारनौल से 20:37 बजे, रेवाड़ी जं. से 22:05 बजे, गुड़गांव से 22:32 बजे, दिल्ली कैण्ट से 22:52 बजे, दूसरे दिन दिल्ली जं. से 00:35 बजे, गाजियाबाद से 01:27 बजे, मुरादाबाद से 04:10 बजे, चंदौसी से 05:15 बजे, बरेली जं. से 06:35 बजे, बरेली सिटी से 06:50 बजे, इज्जतनगर से 07:06 बजे, भोजीपुरा जं. से 07:21 बजे, पीलीभीत जं. से 07:58 बजे और खटीमा से 08:45 बजे छूटकर 09:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, टनकपुर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, भाजपा नेता रोहताश अग्रवाल, जिला महामंत्री पूरन सिंह मेहरा, तुलसी कुंवर, भीम रजवार, प्रकाश पांडेय, एसआर डीसीएम संजीव शर्मा, स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी।