{"_id":"66abcc8ad881d2dbee0bd180","slug":"tanakpur-banbasa-will-soon-start-getting-uninterrupted-electricity-tanakpur-news-c-8-1-hld1013-401410-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर-बनबसा में जल्द मिलने लगेगी निर्बाध बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर-बनबसा में जल्द मिलने लगेगी निर्बाध बिजली
Thu, 01 Aug 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी इलाके टनकपुर और बनबसा को जल्द लोहिया हेड से निर्बाध बिजली आपूर्ति होने लगेगी। बिजली विभाग की ओर से लोहिया हेड में डीजल पावर हाउस को बाईपास कर सीधे 132 केवीए सब स्टेशन से लाइन जोड़ने का कार्य अंतिम चरण में हैं। एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि चार अगस्त तक कार्य पूरा हो जाएगा। वर्तमान में अधिक लोड होने पर लाइन में अधिक फाल्ट आते हैं।
बता दें कि वर्तमान में लोहिया हेड स्थित डीजल पावर हाउस की 33 केवी लाइन से बनबसा-टनकपुर के लिए बिजली आपूर्ति की जाती है। उक्त लाइन में खटीमा नगर, ग्रामीण भी जुड़़ा होने से अधिक लोड रहता है और अक्सर जंपर उड़ने से आपूर्ति बाधित होती है। टनकपुर-बनबसा क्षेत्र को 132 केवीए सब स्टेशन से सीधे जोड़कर आपूर्ति के लिए बीते दिनों कार्य शुरू हुआ था। एसडीओ भट्ट ने बताया पोल लगाने और तार बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है। चार अगस्त तक लाइन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नई लाइन से आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।