{"_id":"681263a03751f5f21603e090","slug":"tanakpur-bageshwar-railway-line-will-open-doors-for-tourism-and-business-champawat-news-c-229-1-shld1026-123371-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन से खुलेंगे पर्यटन और व्यापारिक द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन से खुलेंगे पर्यटन और व्यापारिक द्वार
Wed, 30 Apr 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण से चार जिलों में पर्यटन के साथ ही व्यापारिक कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। रेल लाइन बनने के बाद चारों जिलों (चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा) से हो रहा पलायन भी रिवर्स होने की उम्मीद है। देशी-विदेशी पर्यटकों को भी यह रेल लाइन आकर्षित करेगी।
करीब 169.99 किमी लंबी लाइन की अनुमानित लागत करीब 44,140 करोड़ रुपये है। इसके लिए 452 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। निजी जमीन 27 हेक्टेयर है। ट्रेन टनकपुर, पूर्णागिरि, चूका गांव, दियूरी, अमौन, सुला, बरुला, मलार, नाली माली, हटोली, पगना होते हुए बागेश्वर तक जाएगी। टनकपुर से शारदा नदी के किनारे बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का फाइनल सर्वे पूरा होने की जानकारी है।
कार्यदायी संस्था स्काई लार्क इंजीनियरिंग डिजाइनिंग प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने टनकपुर से बागेश्वर तक जमीन का चिह्नीकरण कर लिया है। इधर, व्यापारी इस बहुप्रतीक्षित योजना को लेकर बेहद उत्साहित हैं। रेल लाइन निर्माण के बाद उनके लिए आयात और निर्यात काफी आसान हो जाएगा। चारों जिलों के लोगों के लिए यात्रा सुगम और आसान होगी।
विज्ञापन
कोट
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण से पहाड़ में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही व्यापार भी बढ़ेगा। लोगों को यातायात में आसानी होगी। पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। - वैभव अग्रवाल, अध्यक्ष व्यापार मंडल टनकपुर
कोट
टनकपुर बागेश्वर रेललाइन का निर्माण निश्चित तौर पर पर्यटन और व्यापारिक कारोबार को बढ़ावा देगा। सीमांत के लोगों के लिए दिल्ली तक पहुंच आसान हो जाएगी। दिल्ली व बरेली से सामान मंगाना भी आसान हो जाएगा। - विकास साह, व्यापार संघ चंपावत