{"_id":"5fb55ae58ebc3e9bc42464a0","slug":"tanakpur-bageshwar-railway-line-is-necessary-for-the-development-of-the-mountain-champawat-news-hld404397128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ के विकास के लिए जरूरी है टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ के विकास के लिए जरूरी है टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाइन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर - बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण के लिए संसद में पारित संकल्प के अनुसार सर्वेक्षण की सुगबुगाहट शुरू होने से प्रस्तावित रेल लाइन के निर्माण की आस एक बार फिर से जगने लगी है।
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम बीके त्रिपाठी ने एक दिन पूर्व टनकपुर- बागेश्वर रेल लाइन का अपडेटिंग सर्वे का काम पूरा होने और सर्वे रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजे जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद एक बार फिर से रेल लाइन की उम्मीदें फिर से परवान चढ़ने लगी हैं। टनकपुर - बागेश्वर रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति की ओर से लंबा आंदोलन चलाए जाने के बाद भी अब तक रेल लाइन का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि प्रस्तावित रेल लाइन के निर्माण से में पर्यटन के साथ ही उद्योग धंधों का विकास हो सकेगा।
सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है रेल लाइन
रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष गंगा गिरि गोस्वामी का कहना है कि देश की सीमा की सुरक्षा के लिए टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण होना जरूरी है। अंग्रेजी हुकूमत ने इसे बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
पहाड़ के विकास के लिए जरूरी है परियोजना
आंदोलनकारी मोहन जोशी कहते हैं कि पहाड़ के विकास के लिए रेल परियोजना सबसे अच्छा विकल्प है। रेल जब तक पहाड़ पर नहीं चढ़ती तब तक पहाड़ के विकास की बातें करना बेमानी है।
सामरिक दृष्टि से जरूरी है रेल लाइन बनाना
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी कहते हैं कि वर्तमान में देश के हालातों को देखते हुए सीमांत क्षेत्र के विकास के लिए रेल लाइन बनना जरूरी है। संवाद
विकास के लिए सड़क और रेल लाइन दोनों जरूरी
सामाजिक कार्यकर्ता खड़क चंद्र का कहना है कि क्षेत्र के विकास के लिए टनकप़ुर-जौलजीबी सड़क और टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण बेहद जरूरी है।