{"_id":"59fa04df4f1c1b0d698b8c6b","slug":"take-the-oath-of-creation-of-a-corruption-free-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र निर्माण की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र निर्माण की शपथ ली
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
जवानों को भ्रष्ट्राचार मुक्त राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाते एसएसबी के सहायक कमांडेंट सुनील कुमार अहलावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कार्यवाहक कमांडेंट ललित उपाध्याय के निर्देश पर चिलियाघोल बूम स्थित एसएसबी की 57वीं बटालियन की सी कंपनी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। कंपनी प्रभारी सहायक कमांडेंट सुनील कुमार अहलावत ने जवानों को भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाई।
अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज गैंड़ाखाली के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भी भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण की शपथ दिलाई एवं भ्रष्टाचार विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। निबंध में माधुरी कोहली प्रथम एवं लक्ष्मी महर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, बनबसा में एसएसबी 57वीं वाहिनी की एफ कंपनी ने शारदा इंटर कॉलेज में भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर भाषण और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। एसएसबी मुख्यालय के निर्देश पर कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट कलजी सोढ़ा के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता के प्रतिभागी विजेता संदीप रस्तोगी, करन कुमार, जगदीश बोहरा, मुक्ति कश्यप, शबाना अंसारी को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य विमल मिश्र ने भ्रष्टाचार समाप्त करने में जनता की सहभागिता को आवश्यक बताया। इस दौरान एएसआई ओमप्रकाश जोशी, एचसी सत्येंद्र सिंह, अखिल विजय, कांस्टेबल दीपक भारद्वाज, कृष्ण मुरारी आदि थे।