फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Take care of water and forest, there will be happiness in life

Champawat News: जल, जंगल की करो रखवाली, जीवन में होगी खुशहाली

Wed, 19 Jul 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 19 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Take care of water and forest, there will be happiness in life
गंगोलीहाट में पौधरोपण करतीं छात्राएं। संवाद
चंपावत। नशा हटाओ जीवन बचाओ और प्राणायाम से नशामुक्ति अभियान के तहत लोगों को नशे के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी सचेत किया गया। बुधवार को नागनाथ वार्ड में चलाए गए अभियान के तहत लोगों को नशे से दूर रहने के साथ ही पौधरोपण के माध्यम से धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रेरित कर संकल्प पत्र भरवाए गए। लोगों से कहा गया जल और जंगल की रखवाली से ही जीवन में खुशहाली आएगी।
विज्ञापन

अभियान के संयोजक सामश्रवा आर्य और ललित मोहन ने धरती-अंबर-जल और जंगल, इनकी रक्षा सबका मंंगल और नशे से दूरी, पर्यावरण जरूरी विषय पर जागरूक कर नशे से दूर रहते हुए पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ रखने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ पर्यावरण और वातावरण में बाधक बनी नशाखोरी से दूरी बनाने के लिए युवाओं को अधिक से अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है तभी जल-जमीन-जंगल अधिक सुरक्षित रह सकेंगे। इस अवसर पर भवानी देवी, गीता विश्वकर्मा, गायत्री, मोहन, सावित्री, रश्मि, उर्मिला, गीता देवी, अंजू, अंशु, ममता, निर्मल कुमार, नवीन सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन

....................
पचनई में काश्तकारों को बांटे गए तेजपात के 4250 पौधे

चंपावत। भेषज संघ ने नर्सरी से लफड़ा वन पंचायत के लिए रीठा के 1500 पौधे, खर्क में 1000 तेजपात ओर विभिन्न विभागों को 800 पौधों का वितरण किया। बुधवार को मुख्यमंत्री सीमांत विकास कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत पचनई में 88 काश्तकारों को तेजपात के 4250 पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला भेषज समन्वयक कमलेंद्र यादव, ग्राम प्रधान प्रताप सिंह, मनोज तड़ागी, देव सिंह, भगवत शाह, खीमानंद भट्ट आदि मौजूद रहे। भेषज समन्वयक ने बताया कि विभाग की ओर से एक माह के भीतर जिले के अलग-अलग स्थानों में 50 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में हरेला के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां प्राचार्य डॉ. अजीता दीक्षित, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. दिनेश गुप्ता, अतुल मिश्रा, संजय गंगवार, हरीश जोशी, महेश कन्याल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श डिग्री कॉलेज देवीधुरा में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने फलदार और छायादार पौधे लगाए। यहां प्राचार्या डॉ. गीता श्रीवास्तव, सुदीप चम्याल, छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट आदि ने पौधे रोपे। पाटी राजकीय डिग्री कॉलेज में सांस्कृतिक परिषद की ओर से पौधरोपण हुआ। संवाद

........................
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

पिथौरागढ़/अस्कोट/गणाईगंगोली/ गंगोलीहाट। हरेला पर्व सप्ताह पर पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया। अस्कोट में जल जीवन मिशन के तहत जल संस्थान के सहायक अभियंता कमल कुमार भट्ट के नेतृत्व में सुशीला फाउंडेशन की ओर से उड़ाई ग्राम में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर जल स्रोतों की सफाई भी की गई। यहां रेनू सामंत, सवित्री देवी, पूजा बिष्ट, वंदना सामंत, भावना सामंत आदि मौजूद रहे। उधर गणाईगंगोली महाविद्यालय में हरेला से संबंधित पोस्टर बनाए गए। इसमें रिया, दिया, पूजा क्रमश: पहले,दूसरे, तीसरे नंबर पर रहीं। इस मौके पर प्राचार्य सिद्धेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। गंगोलीहाट के महाकाली इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं ने फलदार, छायादार पौध रोपे। यहां डीईओ हवलदार प्रसाद, प्रभारी प्रधानाचार्य दयाकृष्ण बेरी, तुलसी भट्ट, विनोद प्रसाद, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

पिथौरागढ़ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने हरेला सप्ताह पर धारी धमौड़ और ऐंचोली में पौधरोपण किया। यहां परिषद के अध्यक्ष जगदीश पांडे, मुकेश चंद्र भट्ट, कैलाश जोशी, बद्री सिंह रौतेला, भावेश पांडेय ने पौधरोपण में सहयोग किया। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर काॅलेज पिथौरागढ़ में पोस्टर, भाषण और पौधरोपण हुआ। यहां मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चंद्रा पंत, प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, धर्म सिंह रावत, प्रो. बीएस गोबाड़ी, एडवोकेट गंगा सिंह बाफिला, विजेंद्र महर, आशुतोष, अनिल रौतेला, ललित मोहन उपाध्याय, राकेश भट्ट थे।
नेपाल सीमा में चलाया पौधरोपण अभियान
पिथौरागढ़। ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय समिति में नीरज सौन के नेतृत्व में नेपाल सीमा से लगे हल्दू, सेल में पौधरोपण अभियान चलाया। पइस मौके पर किशन सिंह, नंदा देवी, रेणू देवी, बलवीर सिंह, कुंडल सिंह, डिगर सिंह, भागीरथी देवी, सिकंदर सिंह, सुभाष राम, किशोर राम, दिनेश राम सहित कई लोग मौजूद रहे। एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर संतोष कुमार वर्मा,विक्रम सिंह रावत, अमित कापड़ी मौजूद ने भी पौधरोपण किया।
--------
टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज और बूम रेंज ने किया पौधरोपण

टनकपुर (चंपावत)। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज और चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज ने राइंका सूखीढांग में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। इंजीयरिंग कॉलेज में संस्थान के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल की अगुवाई काॅलेज परिसर में शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजापति के पौधे लगाए। निदेशक डॉ. अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में शिक्षक हिमांशु शाह, डॉ. राहुल क्षेत्री, मानवेंद्र चौहान, आकांशा चौधरी, ललित जोशी, हिमानी खर्कवाल, अंबिकेश यादव, नीतीश फुलेरा, तनुजा खर्कवाल, कल्पना जोशी, मनीष चंद,मनोज शर्मा, शैलेन्द्र, सुमित जुकरिया आदि मौजूद थे। उधर चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज के वन कर्मियों ने राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाने के साथ ही छात्र-छात्राओं को भी पौधे वितरीत किए। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण पर मंडरा रहे खतरे से आगाह कराते हुए पर्यावरण की सुरक्षा में पेड़ों के महत्व की जानकारी दी। वहां ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद, बीडीसी सदस्य दीपा जोशी, हरीश चंद्र जोशी, वन दरोगा गिरीश जोशी, भरत नेगी, वन रक्षक त्रिलोक चंद्र जोशी, मोहन राम, कल्याण सामंत, जगदीश जोशी, होशियार सिंह आदि मौजूद थे।


महिला हेल्पलाइन टीम ने भी छात्राओं को किया जागरूक
टनकपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर उटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। आयोजन में पीएलवी कार्यकर्ता अमित कुमार, किरन जोशी, राधिका ने सहयोग दिया। महिला हेल्प लाइन टीम की हेड कांस्टेबल भावना गहतोड़ी और आशा वर्मा, प्रधानाचार्या माहेश्वरी पांडेय, प्रबंधक डॉ. मनुश्रवा आर्य, गायत्री कृपा आर्य, साक्षी आर्य, निर्मला बिष्ट, काजोल आदि ने भी पौधरोपण के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed