फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Take back the price hike of diesel-petrol

वापस लो डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतें

Wed, 06 May 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत Updated Wed, 06 May 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Take back the price hike of diesel-petrol

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए हैं। इसके विरोध में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार से बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की है। इस संबंध में जिला प्रशासन के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में कमी को अच्छा नसीब बताने वाली मोदी सरकार ने 30 अप्रैल को पेट्रोल में 3.96 रुपए तथा डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी। इससे अन्य जरूरी सामग्री की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। तेल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने किसानों को उचित मुआवजा देने में केंद्र से धन, बीएडीपी, मनरेगा जैसी योजनाओं के लिए पुराना बजट उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, उमेश खर्कवाल, विकास साह, पुष्कर बोहरा, भोला सिंह, उत्तम देव, भूप्पी चौबे, त्रिभुवन चमियाल, बहादुर फर्त्याल, कै.बिंदु सिंह मौनी, सुरेश खर्कवाल, भरत राय, दान सिंह भंडारी, नीरज साह, अर्जुन सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed