फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Swindle did warn them

ठगी करने वालों से किया आगाह

Sat, 04 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sat, 04 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में भर्ती के नाम पर कुछ जगह हुई ठगी के मद्देनजर सावधान किया है। बताया गया कि बेरोजगार युवक ठगों के जाल में फंसकर फर्जी नियुक्ति पत्र प्राप्त कर रहे हैं। आईटीबीपी लोहाघाट के कमांडेंट आनंद सिंह यरसों ने इन ठगों से सावधान रहने को कहा है। कहा कि आजकल कई जगह ठग बेरोजगारों को निशाना बना रहे हैं। बताया कि ठगी का मामला हाल ही में ऊधमपुर वाहिनी में सामने आया था।

विज्ञापन


जिसमें बेरोजगार युवक को ठगों ने फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर 25 हजार रुपये हड़प लिए। बताया गया कि इस फर्जी नियुक्ति पत्र को हूबहू सेना के नियुक्ति पत्र की तरह ही डिजाइन किया गया है। बताया कि हालांकि लोहाघाट की 36वीं वाहिनी में इस तरह का कोई भी मामला नहीं आया है। उन्होंने युवाओं को बताया कि वाहिनी में भर्ती होने से पहले हिमवीरों से कोई भी धनराशि नहीं ली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed