फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Swanla and Bharatoli villages threatened by landslide, 16 families shifted to another place

स्वांला और भारतोली गांव को भूस्खलन से खतरा, दूसरी जगह शिफ्ट किए 16 परिवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Swanla and Bharatoli villages threatened by landslide, 16 families shifted to another place
लोहाघाट-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में भारतोली के पास बंद सड़क को खोलती जेसीबी मशीनें। विज्ञप्ति - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत/लोहाघाट। बारिश थमने के बाद शनिवार से हुए भूस्खलन से चंपावत जिले के तीन तोक खतरे की जद में आ गए हैं। चंपावत ब्लॉक के स्वांला ग्राम पंचायत के दो और बाराकोट ब्लॉक के च्यूरानी ग्राम पंचायत का एक तोक भूस्खलन के दायरे में है। स्वांला और च्यूरानी में 29 नाली से अधिक खेत के अलावा कुछ शौचालय भूस्खलन की चपेट में हैं। खतरे को देखते हुए तीनों तोकों के 16 परिवारों को एहतियान गांव में स्कूल और पंचायत घर में शिफ्ट किया गया है। वहीं डीएम विनीत तोमर ने बताया कि भूगर्भीय परीक्षण के साथ ही सोमवार को ड्रोन से क्षेत्र का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित स्वांला ग्राम पंचायत के तल्ली स्वांला, टांक तोक और बाराकोट ब्लॉक के च्यूरानी ग्राम पंचायत के मल्ली भारतोली तोक में भूस्खलन से 16 मकानों को खतरा हो गया है। 45 परिवार वाले इन तोकों में 16 परिवारों के मकान खतरे की जद में है। रविवार को एडीएम टीएस मर्तोलिया के नेतृत्व में राजस्व विभाग के दल ने मौका मुआयना कर खतरे के दायरे में आ रहे लोगों को शिफ्ट होने का आग्रह किया। तल्ली स्वांला और टांक तोक में काफी खेत बर्बाद हुए, तो वहीं मल्ली भारतोली में आठ परिवारों के शौचालय, सार्वजनिक रसोई, बगीचा, उपजाऊ खेत भूस्खलन में जमींदोज हो गए हैं। भूस्खलन से कई मकान बमुश्किल 25 फीट के फासले पर हैं। दहशतजदा इन परिवारों को प्रशासन ने स्कूल, पंचायत घर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए, लेकिन ये परिवार फिलहाल अपने नाते-रिश्तेदारों के घरों में रात काट रहे हैं। मल्ली भारतोली में शुक्रवार रात हुए भूस्खलन से आठ परिवार खतरे में हैं। लोहाघाट के नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने भारतोली में मौका मुआयना कर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगह पर भेजने की व्यवस्था की। टीम में आरएसआई सुनील माहरा, गोविंद बल्लभ, सुरेश राम आदि रहे।
विज्ञापन

भूस्खलन से इन 16 परिवारों को है खतरा
तल्ली स्वांला और टांक तोक में ईश्वरी दत्त, महादेव भट्ट, धर्मांनंद, मोतीराम, प्रेमबल्लभ, चूड़ामणि, कृष्णानंद और गिरीश बल्लभ।
मल्ली भारतोली में राम सिंह, पुष्कर सिंह, कल्याण सिंह, किशन सिंह, भवान सिंह, नारायण सिंह, बलवंत सिंह और पुष्पा देवी।
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन रविवार को भी बंद रहा। स्वांला में सड़क दरकने और भूकटाव से दिक्कतें बढ़ी हैं। हालांकि शनिवार से बारिश नहीं हुई, इसके बावजूद स्वांला में भूकटाव होने और लगातार आ रहे मलबे से दिनभर ज्यादातर समय मलबे को हटाने का काम बाधित रहा। आवाजाही ठप होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं टनकपुर में ककरालीगेट और चंपावत में कोतवाली के पास आवाजाही को रोकने से रास्ते में सात से दस तक वाहन ही फंसे हैं। कई यात्री खतरे के बीच पैदल पहाड़ी के एक हिस्से को लांघ कर टनकपुर की तरफ भी पहुंचे। वहीं रविवार को चंपावत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की 18 सड़कें भी बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच पर यहां से 22 किमी दूर स्वांला में सड़क के दरकने से पहाड़ और मैदान का सड़क संपर्क पूरी तरह से कटा है। लगातार मलबा गिरने से सड़क को न तो खोला जा सका और न ही काम करने लायक हालात बने। प्रशासन की टीम ने मौका मुआयना कर हालात का जायजा ले जल्द से जल्द सड़क खोलने के एनएच खंड को निर्देश दिए। वहीं एनएच पर लोहाघाट-घाट के बीच भारतोली में सुबह मलबा हटाकर आवाजाही शुरू हुई, लेकिन शाम करीब साढ़े पांच बजे फिर से मलबा आने से यह स्थान बंद हो गया।
एनएच बंद होने से परिवहन निगम की बस सेवा लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रही। रोडवेज के सहायक मंडलीय प्रबंधक नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि रविवार को रोडवेज ने तीन बस सेवाओं (देहरादून, नैनीताल और दिल्ली) को देवीधुरा होकर रवाना किया गया।

देवीधुरा होते हुए तीन बसों का संचालन हुआ
लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से रोडवेज के लोहाघाट डिपो को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम का कहना है कि 10 दिनों में एनएच के दो बार बाधित होने से रोडवेज को 30 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं इससे 11 सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। रविवार को रोडवेज ने तीन बस सेवाओं (देहरादून, नैनीताल और दिल्ली) को देवीधुरा होकर रवाना किया गया। दिल्ली की चार, देहरादून-बरेली की दो-दो, ऋषिकेश और काशीपुर और गुरुग्राम की एक-एक बस सेवा प्रभावित हुई है। (संवाद)

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतरनाक रास्ते से पैदल जाते फंसे मुसाफिर। फोटो: विज्ञप्त?

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतरनाक रास्ते से पैदल जाते फंसे मुसाफिर। फोटो: विज्ञप्त?- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed