फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Suspicious death of two-year-old child, police begins investigation on body capture

दो साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of two-year-old child, police begins investigation on body capture
टनकपुर (चंपावत)। शहर में दो वर्षीय मासूम बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन बच्चे के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया। चर्चा है कि मासूम की मौत के पीछे उसके सौतेले बाप की भूमिका है। बहरहाल पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात शहर के रेलवे कॉलोनी वार्ड संख्या चार निवासी नरेश कुमार के दो साल के बेटे सोनू की अचानक तबीयत खराब हुई तो उसे परिजन फौरन संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्साधिकारी डॉ. निहाल अख्तर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक बच्चे के पेट में दर्द उठने पर उसे दवाई दी गई थी। दवाई खाने के बाद दर्द और अधिक बढ़ा तो उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उससे पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि दर्द के लिए खिलाई गई दवा के रिएक्शन से ही बच्चे की मौत हुई है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि बच्चे की मौत की वजह कुछ और है। बच्चे का पिता सौतेला है। पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना के मुताबिक बच्चे की मौत के पीछे उसके सौतेला बाप की भूमिका बताई गई है। एसएसआई योगेश दत्त के मुताबिक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed