{"_id":"64b2d1c4b3adefa7cc0b2896","slug":"survey-done-by-drone-in-batnagad-champawat-news-c-229-1-shld1009-533-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बाटनागाड़ में ड्रोन से हुआ सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बाटनागाड़ में ड्रोन से हुआ सर्वे
Sat, 15 Jul 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 15 Jul 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
बाटनागाड़ के मलबे के निस्तारण के लिए मौका मुआयना करते समिति के अधिकारी। संवाद
टनकपुर/पूर्णागिरि धाम/चंपावत। टनकपुर-ठुलीगाड़ सड़क पर चुनौती बने बाटनागाड़ क्षेत्र के मलबे के निस्तारण के लिए शनिवार से सर्वे शुरू हो गया है। टनकपुर के एसडीएम सुंदर सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल ने बाटनागाड़ के मलबे वाले क्षेत्र का मुआयना किया। ड्रोन के जरिये ऊंचाई से भी मलबे का जायजा लिया गया।
बाटनागाड़ के मलबे के निस्तारण के लिए डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने 14 जुलाई को टनकपुर के एसडीएम सुंदर सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था। समिति को 18 जुलाई तक रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजनी है। सर्वे टीम में सहायक भू वैज्ञानिक डॉ. हरीश बिष्ट, लोनिवि के एई लक्ष्मण सिंह सामंत, सिंचाई विभाग के आरके यादव, रेंजर पीसी जोशी, तहसीलदार पिंकी आर्या, जेई तनुजा देव आदि शामिल रहे। एसडीएम ने बताया कि सर्वे में मलबे की मात्रा की पैमाइश सहित मलबे के निस्तारण पर विचार किया गया।
बाक्स
आज खुलेगा पूर्णागिरि मार्ग
बाटनागाड़ में मलबा आने से चार जुलाई से बंद है सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्णागिरि धाम/चंपावत। चार जुलाई से बंद टनकपुर-पूर्णागिरि सड़क रविवार को खुल सकती है। टनकपुर से आठ किलोमीटर दूर बाटनागाड़ क्षेत्र के 375 मीटर हिस्से में आए भारी मलबे से सड़क 12 दिन से बंद है। अधिकांश मलबा हटाया जा चुका है लेकिन 30 मीटर मलबा और साफ किया जाना है। एसडीएम सुंदर सिंह का कहना है कि वाहनों को निकालने लायक रास्ता रविवार तक बना लिया जाएगा। इस मार्ग के बंद होने से पूर्णागिरि देवी के दर्शन बंद होने के साथ ही नेपाल सीमा से लगे चूका और सीमांत के कई गांवों की आवाजाही बंद हो गई है जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
इनसेट
चंपावत जिले में बंद हैं छह सड़कें
टनकपुर ककरालीगेट-ठुलीगाड़, गोली-बिरगुल, रीठा-बिनवाल गांव, कजीना-पुनौली, अमोड़ी-छतकोट-घुरचुम और सिमिया उरी-आमनी सड़क।
इनसेट
चंपावत का तापमान
अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस।