फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sui resident soldier sacrificed in terrorist attack

Champawat News: आतंकी हमले में सुंई निवासी जवान बलिदान

Mon, 12 Aug 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 12 Aug 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sui resident soldier sacrificed in terrorist attack
शहीद गुणानंद चौबे, फाइल फोटो
लोहाघाट (चंपावत)। मणिपुर में हुए आतंकी हमले में सुंई खैसकांडे निवासी के 22 बटालियन असम राइफल में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे (56) शहीद हो गए। चौबे की शहादत की सूचना मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

सुंई खैसकांडे गांव के ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने बताया सेना से सूचना मिली है कि असम राइफल में वारंट ऑफिसर पद पर तैनात गुणानंद चौबे पुत्र स्व. हरिदत्त चौबे सोमवार सुबह मणिपुर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। चौबे ने बताया कि शहीद का परिवार वर्तमान में दिल्ली के द्वारिका में रहता है। शहीद अपने पीछे पत्नी, दो बेटी, एक बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि शहीद क बेटा इंजीनियर है और दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। शहीद चार भाइयों में सबसे छोटा था। चौबे की शहादत पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख योगेश मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, गोविंद वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, सचिन जोशी, राजू गड़कोटी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद के भाई गोविंद चौबे में बताया कि गुणानंद होली के बाद अपने पैतृक गांव आए थे। शारदीय नवरात्रि में पूजा अर्चना के लिए घर आने की बात कर रहे थे, लेकिन नियति को तो कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने ने बताया मंगलवार को शहीद का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा या पैतृक गांव में यह जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed