{"_id":"6812630d82dde893bc03bd9b","slug":"studying-ncc-will-become-easier-in-champawat-unit-established-champawat-news-c-229-1-shld1026-123357-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत में एनसीसी की पढ़ाई होगी आसान, यूनिट स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत में एनसीसी की पढ़ाई होगी आसान, यूनिट स्थापित
Wed, 30 Apr 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
मृगेश मेहरा
चंपावत। जिला मुख्यालय में अब स्कूली बच्चों के लिए एनसीसी की पढ़ाई आसान होगी। लंबे समय बाद एनसीसी 2 यूके (1) कोये बटालियन तैनात हो गई है। पूर्व में अल्मोड़ा, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ से एनसीसी का संचालन होता था। लोग लंबे समय से एनसीसी की कंपनी खोलने की मांग कर रहे थे।
चंपावत में अब स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को एनसीसी लेने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा। एनसीसी की स्वतंत्र कंपनी का कार्यालय खुलने के बाद यहां पर एनसीसी संबंधी गतिविधियां आसान हो गई हैं। एनसीसी के नए कार्यालय में कमांडिंग ऑफिसर, एक सूबेदार, चार हवलदार, तीन मिनिस्टीरियल कर्मी तैनात किए गए हैं। अब एनसीसी कैडेट को अपने कामों के लिए पिथौरागढ़, अल्मोड़ा या हल्द्वानी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
एनसीसी के प्रमाणपत्र परीक्षा भी कराना अब आसान हो जाएगा। प्रथम वर्ष एनसीसी के तकरीबन 500 कैडेटों को ट्रेनिंग दी जाएगी। अभी तक कंपनी ने लोहाघाट काॅलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, राजकीय पाॅलीटेक्निक, राजीव नवोदय विद्यालय, जीआईसी चौमेल, पाटी, चंपावत जवाहर नवोदय विद्यालय, यूनिवर्सल कांवेंट स्कूल में एनसीसी के उद्देश्यों की जानकारी दी गई है। वहीं टनकपुर में एनसीसी की यूनिट कार्य कर रही है। पूर्व पिथौरागढ़ की 80 एनसीसी बटालियन और 24 गर्ल्स बटालियन अल्मोड़ा से चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
कोट
एनसीसी का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की भावना विकसित करना है। जिले में एनसीसी की स्वतंत्र यूनिट का खुलना गर्व की बात है। इससे अधिक से अधिक छात्रों को राष्ट्रीय सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के अवसर मिलेंगे। इस वर्ष 500 कैडेटों का ट्रेनिंग दी जाएगी और भविष्य में इसे बढ़ाया जाएगा। - लेफ्टिनेंट कर्नल नरेंद्र सिंह नगरकोटी, एनसीसी चंपावत