{"_id":"66aa7eaaacd4e574100d30e4","slug":"study-the-reasons-for-the-decrease-in-child-sex-ratio-and-submit-a-report-dm-champawat-news-c-229-1-shld1026-110923-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल लिंगानुपात में कमी के कारणों का अध्ययन कर दें रिपोर्ट : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल लिंगानुपात में कमी के कारणों का अध्ययन कर दें रिपोर्ट : डीएम
Wed, 31 Jul 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के जिला सभागार में आयोजित बैठक में समीक्षा करते डीएम। संवाद
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने सीएमओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी को बाल लिंगानुपात में कमी के कारणों का अध्ययन कर आंकड़ों के साथ रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रचार केंद्र विकसित करने पर भी जोर दिया।
यह निर्देश डीएम पांडे ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत वर्ष 2024-25 की जिला कार्य योजना की समीक्षा बैठक में दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने वर्ष 2015 से वर्तमान तक गुड्डा-गुड्डी की रिपोर्ट के आंकड़े प्रस्तुत किए। डीएम ने आंकड़ों का अध्ययन करते हुए अन्य जनपदों के आंकड़ों के साथ तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करने को कहा और स्वास्थ्य विभाग के लिंगानुपात संबंधी आंकड़े भी प्रस्तुत करने को कहा। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि जिले में वर्ष 2023 से जून 2024 तक 252 प्रसव घर पर और 50 प्रसव एएनएम सेंटर पर हुए हैं। वहीं चंपावत ब्लॉक में सरकारी चिकित्सालयों की अपेक्षा निजी चिकित्सालयों में अधिक प्रसव हुए हैं। डीएम ने सर्वाधिक एनएनएम सेंटरों पर प्रसव न होने और सरकारी चिकित्सालयों के सापेक्ष कुछ निजी चिकित्सालयों में अधिक प्रसव होने पर इसकी जांच कर सीएमओ को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। संवाद
शीघ्र कराएं एक्सपोजर विजिट
चंपावत। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2023-24 में जवाहर नवोदय विद्यालय लोहाघाट को 2.5 लाख और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय टनकपुर को 2.5 लाख संस्थान में पंजीकृत छात्राओं के लिए एक्सपोजर विजिट के लिए आवंटित किए गए थे, लेकिन अभी तक एक्सपोजर विजिट संस्थानों ने नहीं कराई है। डीएम ने एक्सपोजर विजिट तत्काल कराए जाने के निर्देश सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट को दिए। संवाद
विज्ञापन
बालिकाओं को मिलेगा कंप्यूटर ज्ञान
चंपावत। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि तीन माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिकाओं के लिए आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जीजीआईसी चंपावत, काकड़, बनबसा, राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट, राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी, महाविद्यालय देवीधूरा, नर्सिंग काॅलेज चंपावत प्रस्तावित हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का विस्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार फ्लेक्सी फंड का उपयोग भी कंप्यूटर प्रशिक्षण में किया जा सकता है। संवाद