फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students showed stamina in district level competition

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students showed stamina in district level competition
चंपावत जीजीआईसी सभागार में सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ करते पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिले के चारों विकासखंडों के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

बुधवार को जीजीआईसी सभागार में यूकॉस्ट व शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा ने दीप जलाकर किया। इस दौरान सीनियर एवं जूनियर वर्ग में पोस्टर प्रतियोगिता, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में कविता पाठ, विज्ञान ड्रामा सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक सोनी लोहिया, भावना उपाध्याय आदि रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त सभी प्रतिभागी 19 व 20 नवंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का संचालन नरेश जोशी ने किया। इस अवसर पर मां पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन कृष्ण सिंह अधिकारी, जिला समन्वयक डॉ. सुनील पांडेय, प्रधानाचार्य आशा टम्टा, ललित मोहन बोहरा, नवीन चंद्र पंत, राजेंद्र गहतोड़ी, भुवन जोशी, नवीन पांडेय, मनोज कुमार जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed