फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students orgnised programme.

Champawat News: राजकीय स्कूलों में किया अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण

Sun, 27 Aug 2023 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 27 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Students orgnised programme.
बनबसा (चंपावत)। बनबसा देशीफार्म वासी मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी डीबी चंद ने चंदनी और भजनपुर के तीन राजकीय स्कूलों के बच्चों को अभ्यास पुुस्तिकाओं का वितरण किया। शनिवार को उन्होंने ग्राम भजनपुर स्थित प्राथमिक स्कूल, चंदनी स्थित प्राथमिक स्कूल और जनता उच्चतर माध्यमिक स्कूल के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को अभ्यास पुस्तिका दी। उन्होंने कहा कि निर्धनता के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं थमनी चाहिए।
विज्ञापन


चंद ने छात्र-छात्राओं को मेहनत से पढ़ाई करने, गलत कामों से बचने और योग्य नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। तीन स्कूलों में करीब दो हजार अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। पहली कक्षा से आठवीं तक के बच्चों को पांच-पांच कापियां दी गईं। चंदनी स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छोटे बच्चों ने शानदार छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया। चंद ने उन्हें 5100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। संचालन सीआरसी कोआर्डीनेटर प्रकाश सिंह अधिकारी ने किया। वहां प्रधानाचार्य भूपेंद कुमार उत्तम चंद, खड़क सिंह महर, भूपेंद्र भंडारी समेत स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed