फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students creating future in mobile science lab

Champawat News: मोबाइल साइंस लैब में भविष्य बना रहे विद्यार्थी

Sat, 08 Feb 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 08 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Students creating future in mobile science lab
चंपावत। जिले के 20 विद्यालयों के बच्चे मोबाइल साइंस लैब से लाभान्वित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में मोबाइल लैब की मदद से छह से 10वीं कक्षा तक के बच्चों को मोबाइल लैब की सुविधा मिल रही है। जिले के 75 किमी तक के दूरस्थ स्थानों में लैब ऑन व्हील्स के तहत विज्ञान का ज्ञान मिल रहा है।
विज्ञापन


यूकॉस्ट की ओर से जारी लैब्स ऑन व्हील्स संचालित की जा रही है। चंपावत के 10, लोहाघाट के पांंच, बाराकोट के दो और पाटी के तीन विद्यालयों के अध्ययनरत बच्चों को इस लैब का फायदा मिल रहा है। लैब के दूरस्थ विद्यालयों में पहुंचने से बच्चों में विज्ञान और खगोलीय अनुसंधान की तरफ झुकाव बढ़ने लगा है। मोबाइल साइंस लैब में प्रैक्टिकल से संबंधित आधुनिक और उपयुक्त उपकरणों से लैस किया गया है।
विज्ञापन


जसवंत सिंह पोखरिया जिला समन्वयक समग्र शिक्षा चंपावत ने बताया कि कक्षा छह से 10 वीं तक के बच्चों को विद्यालयों में जाकर सुविधाजनक रूप प्रयोगात्मक चीजें कराई जा रही हैं। इससे बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed