चंपावत। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के महिला शक्ति केंद्र की ओर से शनिवार को पूर्णागिरि बीएड कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने स्वच्छता की शपथ ली।
स्वच्छता के तहत महिला शक्ति केंद्र की महिला कल्याण अधिकारी ऊषा जोशी, जिला समन्वयक नेहा गौड़ चंद्र व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के दीपक सिंह बोहरा ने स्वच्छ भारत मिशन थीम पर निबंध, कहानी व लोगो प्रतियोगिता कराई गई। निबंध प्रतियोगिता में 12, कहानी प्रतियोगिता में छह, लोगो प्रतियोगिता में 18 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कहानी प्रतियोगिता में त्रिवेंद्र सिंह तड़ागी, सोनी व नीरज जोशी, लोगो प्रतियोगिता में सोनिया गोस्वामी, नेहा मौनी व ममता ढेक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कॉलेज के डॉ. गिरीश पचौली, नवीन पुनेठा, मनोज सकलानी, सोनी लोहिया, मनोज कार्की, कुसुम जोशी, नैंसी राज आदि मौजूद रहे।