फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Student union elections: NSUI heavy on ABVP in Tanakpur

छात्रसंघ चुनाव: टनकपुर में एबीवीपी पर भारी एनएसयूआई

Wed, 08 Nov 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 08 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Student union elections: NSUI heavy on ABVP in Tanakpur
टनकपुर डिग्री कॉलेज में शपथ लेते छात्रसंघ के निर्वाचित पदा​धिकारी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपटे। यहां चार पदों के लिए मतदान हुआ। यहां कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने बाजी मारी। तीन पदों पर एनएसयूआई और एक पर एबीवीपी जीती। दो प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं अध्यक्ष पद के अकेले वैध प्रत्याशी हर्षित शर्मा की शपथ नहीं हुई। प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी और छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. एमएस चौहान का कहना है कि उच्च न्यायालय में मामला चलने से अध्यक्ष पद का परिणाम लिफाफे में सुरक्षित रखा गया है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भास्कर जोशी ने नामांकन पत्र खारिज करने के खिलाफ सोमवार को उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

चार पदों के लिए हुए चुनाव में 729 छात्र-छात्राओं में से 505 (69.27 प्रतिशत) मत पड़े। बाद में एसडीएम आकाश जोशी की मौजूदगी में मतगणना हुई। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर 257 मत लाने वाली एनएसयूआई की प्रिया रावत ने साक्षी रावत को 54 मतों से हराया। संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई की विनीता रावत ने सुमित सिंह बोहरा को 30 मतों से हराया। विनीता को 200 और सुमित को 170 मत मिले। जबकि तीसरे प्रत्याशी अमन वर्मा को 74 मत मिले। सात मत नोटा को और 54 मत अवैध पाए गए। कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के खीम सिंह रावत ने सनी यादव को 96 मत से हराया। विजेता को 281 और पराजित सनी को 185 मत मिले।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर विद्यार्थी परिषद के नीरज सिंह बिष्ट ने पूजा चतुर्वेदी को 50 मत से हराया। विजेता नीरज को 255 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की पूजा यादव और सचिव पद पर एबीवीपी की नेहा महर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। विजयी प्रत्याशियों ने बाद में जुलूस निकाला। सीओ बीसी पंत, रीठा साहिब के एसओ दिवान सिंह जलाल और टनकपुर के कोतवाल चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
बनबसा छात्रसंघ के अध्यक्ष बने विशाल
प्रेमा गड़कोटी को 42 मतों से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बनबसा (चंपावत)। बनबसा डिग्री कॉलेज छात्रसंघ के विशाल नए अध्यक्ष होंगे। निर्दलीय विशाल ने प्रेमा गड़कोटी को 42 मतों से शिकस्त दी। विशाल को 129 और प्रेमा गड़कोटी को 87 मत मिले। चुनाव प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार ने परिणाम का एलान किया। प्राचार्य डॉ. आभा शर्मा ने विजेताओं को शपथ दिलाई।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में अंजलि 134 मत लाकर विजयी रहीं। अंजलि ने 79 मत लाने वाले अजय जोशी को 55 मतों से हराया। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर खुशी, सचिव पद पर लक्ष्मी, कोषाध्यक्ष पद पर रोहित मंडल और सांस्कृतिक सचिव पद पर अंशु चंद निर्विरोध चुने गए। मंगलवार को हुए मतदान में 264 में से 225 छात्र-छात्राओं ने मत दिए।

बाक्स
पाटी और अमोड़ी में सभी प्रतिनिधि छात्राएं
चंपावत। पाटी राजकीय डिग्री कॉलेज और अमोड़ी डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ के सभी पदों पर छात्राएं निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। पाटी में 115 छात्राएं और 47 छात्र हैं। जबकि अमोड़ी में147 छात्राएं और 41 छात्र हैं। इन दोनों कॉलेज के अलावा चंपावत, लोहाघाट और देवीधुरा में भी सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इन सभी कॉलेज में निर्विरोध विजयी प्रत्याशी एबीवीपी के हैं।
चंपावत छात्रसंघ पदाधिकारी:
अध्यक्ष: मुकेश सिंह महर।
उपाध्यक्ष: रेखा सामंत।
संयुक्त सचिव: हरीश सिंह।
कोषाध्यक्ष: यशराज पटवा।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: पंकज कुमार।

लोहाघाट छात्रसंघ पदाधिकारी:
अध्यक्ष: रितिक ढेक।
उपाध्यक्ष: वेद प्रकाश पांडे।
छात्रा उपाध्यक्ष: संजना बिष्ट।
सचिव: मनीष सिंह बिष्ट।
संयुक्त सचिव: पंकज विश्वकर्मा।
कोषाध्यक्ष: साहिल अधिकारी।
सांस्कृतिक सचिव: अनीषा फत्र्याल।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: प्रवीण सिंह।
कला संकाय प्रतिनिधि: निकिता गिरी।

देवीधुरा छात्रसंघ पदाधिकारी:
अध्यक्ष: पंकज चम्याल।
उपाध्यक्ष: पंकज जोशी।
छात्रा उपाध्यक्ष: सरिता रावत।
सचिव: अमित कुमार।
कोषाध्यक्ष: महेंद्र सिंह।
संयुक्त सचिव: पूजा आर्या।
सांस्कृतिक सचिव: धीरज नाथ।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: मुस्कान बिष्ट।

पाटी छात्रसंघ पदाधिकारी:
अध्यक्ष: रश्मि लमगड़िया।
सचिव: पलक पचौली।
कोषाध्यक्ष: कृतिका।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: गीता।

अमोड़ी छात्रसंघ पदाधिकारी:
अध्यक्ष: नीमा भट्ट।
छात्रा उपाध्यक्ष: भावना राणा।
सचिव: सुनीता बोहरा।
सांस्कृतिक सचिव: निशा जोशी।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: श्यामा बिष्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed