फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Student Union Election: Seven nominations for five posts in Champawat Degree College

छात्रसंघ चुनाव: चंपावत डिग्री कॉलेज में पांच पदों के लिए सात नामांकन

Fri, 03 Nov 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 03 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Student Union Election: Seven nominations for five posts in Champawat Degree College
टनकपुर में जुलूस निकालते डिग्री काॅलेज के प्रत्याशी। संवाद
चंपावत। चंपावत राजकीय डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पांच पदों के लिए सात छात्रों ने नामांकन पत्र भरे। उपाध्यक्ष् सहित तीन पदों पर एक-एक नामांकन आने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। जबकि सचिव और छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

चुनाव प्रभारी डॉ. बीपी ओली ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मुकेश सिंह महर और अखिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर यशपाल और विकास भट्ट ने पर्चा भरा। उपाध्यक्ष पद पर रेखा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए पंकज कुमार और सांस्कृतिक सचिव पद के लिए हरीश सिंह का अकेला नामांकन पत्र भरा गया। चुनाव प्रक्रिया शांति से निपटी। प्राचार्य डॉ. चंद्र राम ने बताया कि शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होने के अलावा नाम वापसी की जा सकेेगी।
विज्ञापन

वहीं अमोड़ी डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद पर नीमा भट्ट, सचिव के लिए सुनीता, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए श्याम बिष्ट, छात्रा उपाध्या के लिए भावना राणा और सांस्कृतिक सचिव के लिए निशा जोशी ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर एक भी नामांकन नहीं भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
टनकपुर में सचिव और उपाध्यक्ष के लिए एक-एक प्रत्याशी
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय डिग्री कॉलेज टनकपुर में सात पदों पर 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा।
अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से हर्षित चंद्र शर्मा, राजेंद्र प्रसाद कोहली, भास्कर जोशी, छात्र उपाध्यक्ष के लिए प्रिया रावत, साक्षी रावत, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए पूजा चतुर्वेदी, नीरज सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव के लिए विनीत रावत, सुमित सिंह बोहरा, अमन वर्मा और कोषाध्यक्ष पद के लिए खीम सिंह रावत और सनी यादव ने पर्चा भरा। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर पूजा यादव और सचिव के लिए नेहा महर का अकेला पर्चा भरा गया। सांस्कृतिक सचिव और संकाय प्रतिनिधि पद पर कोई भी नामांकन नहीं भरा गया। चुनाव अधिकारी एमएस चौहान ने बताया कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
बाक्स
देवीधुरा में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
एबीवीपी से जुड़े हैं सभी प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवीधुरा (चंपावत)। देवीधुरा डिग्री कॉलेज में सभी आठों पद पर निर्विरोध चुनाव तय है। सभी प्रत्याशी विद्यार्थी परिषद से संबद्ध हैं चुनाव प्रभारी डॉ. रजनी मेहरा ने बताया कि अध्यक्ष पंकज चम्याल, उपाध्यक्ष पद पर पंकज जोशी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर सरिता रावत, सचिव पद पर अमित कुमार, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव के लिए पूजा आर्या, सांस्कृतिक सचिव के लिए धीरज नाथ और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मुस्कान बिष्ट ने नामांकन पत्र भरा। प्राचार्य डॉ. गीता श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी। एबीवीपी के नेता और निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट के नेतृत्व में छात्रों ने जश्र मनाया।

बाक्स
छात्र संघ चुनाव के लिए बिके 15 नामांकन पत्र
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में छात्र चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी के बाद शुक्रवार को नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता और छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. रवि सनवाल ने बताया कि शुक्रवार को 15 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। इस मौके पर डॉ. कमलेश सक्टा, डॉ. उमेश आर्या, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. सुनील कुमार, योगेंद्र सिंह धौली, प्रकाश ढेक ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed