फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Student injured in high speed bike collision

Champawat News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से छात्रा घायल

Mon, 10 Nov 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 10 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Student injured in high speed bike collision
चंपावत। राज्य स्थापना दिवस पर गोरलचौड़ मैदान से घर जा रही कक्षा 11 की जीजीआईसी छात्रा को गलत दिशा से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर घायल हो गई। आननफानन आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

घायल छात्रा के चौकी निवासी पिता नवीन राम ने बताया कि बीते रविवार को गोरलचौड़ मैदान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। उनकी बेटी लता भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए वहां गई थी। सुबह 11 बजे वह अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। इस दौरान उनकी बेटी को संस्कृत स्कूल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे में छात्रा के दाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। छात्रा का इलाज कर रहे डॉ. धनंजय पाठक ने बताया कि छात्रा के पैर का रविवार को ऑपरेशन किया गया है। अब उसकी स्थिति सामान्य है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed