{"_id":"ce4fde3bef753ef1970d83e05adcb8eb","slug":"student-elections-college-lohaghat-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Thu, 15 Oct 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के मनोज बडोला ने शानदार दर्ज की है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अंकित जोशी, छात्रा उपाध्यक्षा पद पर प्रियंका आर्या (निर्विरोध), सचिव पद पर नेहा गड़कोटी, संयुक्त सचिव पद में मनीष ढेक, कोषाध्यक्ष पद पर यतीश देव विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में नवीन राय में विजयी रहे, जबकि कला संकाय, विज्ञान संकाय में अमित बहादुर, विकास कलौनी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए किसी ने दावा नहीं किया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए मतदान और तीन घंटे तक चली मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। इसके बाद प्राचार्य प्रो. केकेएस नेगी ने सादे समारोह में सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
महाविद्यालय में कुल 1335 मतदाताओं में 849 छात्राएं, 486 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 961 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले में मनोज बडोला ने 127 मतों से गंगा राम को हराया। मनोज को 538, गंगा राम को 411 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर भी सीधे मुकाबले में अंकित जोशी ने 183 वोटों से प्रमोद कुमार को हराया। अंकित को 511, प्रमोद को 328 मत मिले। सचिव पद पर नेहा गड़कोटी ने 181 मतों से जीत दर्ज की। नेहा को 483, गोविंद सामंत को 302, हरीश जोशी को 157 मत मिले।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव पर सीधे मुकाबले में मनीष ढेक ने सर्वाधिक 336 वोटों से अपनी रिकार्ड जीत दर्ज की। मनीष को 616, मुकेश राय को 290 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर बहुकोणीय मुकाबले में यतीश देव ने सबसे कम 34 वोटों से कामयाबी हासिल की। इनके प्रतिद्वंद्वी अजय फर्त्याल को 273, दशरथ को 118 नीरज देउपा को 213 वोट मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में नवीन राय 88 वोटों से विजयी रहे। नवीन को 515, मनमोहन डांगी को 427 वोट मिले।
छात्र-छात्राओं में मतदान को लेकर उत्साह
छात्रसंघ चुनावों को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह था। सुबह चार बजे से ही छात्र कॉलेज मार्ग पर बैनर-पोस्टर लगाने लगे थे, जबकि बुधवार रात प्रत्याशियों के समर्थकों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। पुलिस की कड़ी व्यवस्था के चलते कोई भी बाहरी व्यक्ति परिसर में प्रवेश नहीं कर पाया। सीओ आरएस रौतेला के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी, चंपावत के कोतवाल देवेंद्र दिगारी, पाटी के एसओ प्रभात कुमार, रीठासाहिब के सीएस कन्याल, किमतोली के बीएम उप्रेती स्थिति पर नजर रख रहे थे। पूरी चुनाव प्रक्रिया पर वीडियो कैमरे की नजर थी। विजयी छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर से धन्यवाद जुलूस निकाला। खुशी में आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया।
महाविद्यालय में दशहरा अवकाश आज से
राजकीय पीजी कॉलेज में शुक्रवार से दशहरा अवकाश शुरू हो जाएगा। प्राचार्य प्रो. केकेएस नेगी के अनुसार महाविद्यालय 28 अक्तूबर को पूर्ववत खुलेगा। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान कराने में सहयोग के लिए पुलिस, प्रशासन, छात्र-छात्राओं, महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया है।