फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Struggle Committee rally shout out

संघर्ष समिति ने निकाली हुंकार रैली 

Sat, 30 Jul 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 30 Jul 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Struggle Committee rally shout out
संघर्ष समिति ने निकाली हुंकार रैली  - फोटो : अमर उजाला
जिला एवं विकास संघर्ष समिति की ओर से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चलाया जा रहा क्रमिक अनशन शनिवार को 26वें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मोटर स्टेशन से लेकर जिला कार्यालय तक हुंकार रैली निकाली। जिला कार्यालय पहुंचे लोगों ने डीएम डॉ. अहमद इकबाल को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इससे पूर्व मोटर स्टेशन में बनाए गए धरना स्थल पर शनिवार को बुजुर्ग आंदोलनकारी त्रिलोक सिंह बोहरा, हेत राम, नारायण राम आदि को माल्यार्पण कर क्रमिक अनशन में बैठाया। जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि 26 दिनों से चल रहे आंदोलन को शासन-प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है, जबकि संघर्ष समिति की अधिकांश मांगें ऐसी हैं जिन्हें पूरा करने में राज्य सरकार को किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं उठाना है। उन्होंने जल्द मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को उग्र स्वरूप देने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


इस मौके पर हरेंद्र बोहरा, कुलोमणी पंत, ललिता प्रसाद पाठक, ललित मोहन भट्ट, भूपेंद्र सिंह महर आदि ने विचार रखे। जनसभा के बाद नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन दिया। इस मौके पर सीपी पुनेठा, गौरव पांडेय, योगेश पुनेठा, सोनू तिवारी, अबरार हुसैन सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed