{"_id":"5e6d0fc58ebc3ea7ce344d94","slug":"striking-personnel-sought-support-from-traders-champawat-news-hld3772294135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताली कर्मियों ने व्यापारियों से मांगा समर्थन, कल निकालेंगे बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताली कर्मियों ने व्यापारियों से मांगा समर्थन, कल निकालेंगे बाइक रैली
विज्ञापन
चंपावत में व्यापारियों से संपर्क करते जनरल-ओबीसी इंप्लाइज फैडरेशन के पदाधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। पदोन्नति में आरक्षण को लेकर जनरल-ओबीसी कर्मचारी फेडरेशन ने शनिवार को व्यापारियों से समर्थन की अपील की। चंपावत में कर्मचारी नेता सुरेंद्र सिंह सौन व एलएम चतुर्वेदी के नेतृत्व में एडवोकेट विद्याधर जोशी, केदार जोशी, दत्त राम, खष्टी राम, बल्लभ भट्ट आदि ने व्यापारियों और अन्य लोगों से संपर्क किया। संगठन सोमवार को बाइक रैली निकालेगा।
लोहाघाट में फेडरेशन जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी व जीवन ओली के नेतृत्व में कर्मियों ने व्यापारियों से आंदोलन के पक्ष में आगे आने का आह्वान किया। चैयरमेन गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, गणेश खर्कवाल, कीर्ति बगौली, भूपाल मेहता, रवि मुरारी आदि ने समर्थन देने का आश्वासन दिया। गोविंद बोहरा, प्रकाश तड़ागी, सुरेश जोशी, होशियार कार्की, नीलम उप्रेती, रमेश पंत, नारायण कार्की, कुलदीप उप्रेती, बची सिंह जीना मौजूद थे। बाराकोट में नगेंद्र जोशी के नेतृत्व में जगदीश तिवारी, गणेश दत्त जोशी, संजय नाथ, खजान चंद्र जोशी, विनोद वर्मा, नंदाबल्लभ, कैलाश जोशी और पाटी में प्रदीप गहतोड़ी, ललित मोहन भट्ट, डिकरनाथ, प्रकाशनाथ, जीवननाथ आदि ने आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन किया।
आरक्षण समर्थक आज करेंगे सद्बुद्धि की प्रार्थना
चंपावत। एससी-एसटी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष मदन राम ने बताया कि पदोन्नति में आरक्षण के समर्थक कर्मचारी 15 मार्च को प्रदेश सरकार की सदबुद्धि के लिए बौद्ध रीति-रिवाज से प्रार्थना करेंगे।