फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Strictly follow traffic rules: DM

Champawat News: यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराएः डीएम

Tue, 30 Jul 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 30 Jul 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Strictly follow traffic rules: DM
चंपावत। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने कहा है कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराएं। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभाग कार्रवाई कर इसमें कमी लाएं।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति बैठक में डीएम ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, मोबाइल इस्तेमाल करने, सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग न करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा की यातायात के नियमों के पालन से ही वाहन दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सकता है। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में स्पीड ब्रेकर, पैरापिट लगाने के साथ ही वाहन दुर्घटनाओं को शून्य किए जाने हेतु ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, भारी वाहनों को पुल के ऊपर से जाने पर धर्मकांटे लगाए जाएं। सभी थाना चौकी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे, तकनीकी माध्यम ई-चालान से भी चालान की बात कही। बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने परिवहन और पुलिस विभाग की वर्तमान तक जिले में की गई प्रवर्तन की कार्यवाही एवं वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

यहां एसपी अजय गणपति, एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट, एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी (वर्चुअली), एआरएम धीरज वर्मा, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, यातायात निरीक्षक हयात सिंह, अधिशासी अभियंत पीएमजीएसवाई विजेंद्र सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed