फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Strict action will be taken against those who do not follow traffic rules

Champawat News: यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 29 Apr 2024 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 29 Apr 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who do not follow traffic rules
चंपावत जिला सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते एडीएम हेमंत कुमार वर्मा।
चंपावत। सड़क हादसों की रोकथाम जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभाग प्रवर्तन की कार्रवाई कर इसमें कमी लाएं। यह बात सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने कही।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने सड़क सुरक्षा के लिए अभियान चलाने, लोगों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की जानकारी देने की बात कही। जिले में वाहन दुर्घटनाओं को शून्य किए जाने के लिए ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, भार वाहनों में यात्री ढोने, वाहन संचालन के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन संचालन, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने तथा यातायात के नियमों का पालन न करने वालों की तत्काल चालान की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा ने परिवहन और पुलिस विभाग की ओर से वर्तमान तक जिले में की गई प्रवर्तन की कार्यवाही और वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। बैठक में एसडीएम सदर सौरव असवाल, सीओ शिवराज सिंह राणा, ईई लोनिवि एमसी पलडि़या, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed