फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Stop Meat Shops open places

जगह-जगह खुली मीट की दुकानें बंद करो

Sat, 18 Apr 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत Updated Sat, 18 Apr 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Stop Meat Shops open places

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में अवैध तरीके से जगह-जगह खुली मांस की दुकानों को बंद कराए जाने की मांग उठाई है। इस बारे में उन्होंने शनिवार को तहसीलदार हरी राम को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


 नगर मंडल अध्यक्ष भीम रजवार की अगुवाई में तहसीलदार से मिले पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बूचड़खाना बना होने के बावजूद शहर में चौराहों और चहल-पहल वाले स्थानों पर जगह-जगह बगैर लाइसेेंस के मीट की दुकानें खुली हैं। इन दुकानों से क्षेत्र में मां पूर्णागिरि के  दर्शन को दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था आहत होती है। उन्होंने नगर पालिका द्वारा अवैध तरीके से खुली दुकानों को बंद कराने में बरती जा रही शिथिलता पर भी सवाल उठाए हैं। ज्ञापन देने वालों में नरेश सकारी, राजू भंडारी, सतीश पांडेय, मोहित गड़कोटी, दीपक पाठक, दिनेश प्रजापति, कृष्णा श्रीवास्तव, कमल पंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed