{"_id":"f4bf1d3b3ffc8914726fb2c2254d7e48","slug":"stop-illegal-mining-villagers-demonstrated-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन रोकने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन रोकने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 29 Jun 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौन दयूरी मोटर मार्ग में अवैध रूप से हो रहे खनन को रुकवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को दूसरे दिन भी तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम सदर अशोक जोशी को ज्ञापन भी सौंपा, जिस पर एसडीएम ने पटवारी को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार के खनन पर रोक लगाई हुई है। ऐसे में खनन करने वाले स्थानीय हों या बाहर के सभी के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान भुवन चंद्र, प्रेमबल्लभ जोशी, हेमा देवी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन खनन करने वाले स्थानीय लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करे। उन्होंने मार्ग में ठेकेदारों की क्वैरियां और खनन का पट्टा निरस्त किए जाने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन करने वालों में नीमाराज, जगदीश चंद्र, रमेश चंद्र, घनश्याम भट्ट, भगत राम, श्याम राम, जोगा दत्त, ईश्वरी दत्त, नारायण दत्त सहित तमाम ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन