फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Stock of both stone crushers was full, vehicles did not enter the mining

Champawat News: दोनों स्टोन क्रशरों का स्टॉक हुआ फुल, खनन में नहीं उतरे वाहन

Thu, 01 May 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 01 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Stock of both stone crushers was full, vehicles did not enter the mining
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के दोनों स्टोन क्रशर का स्टॉक फुल होने से बृहस्पतिवार को करीब 477 वाहन खनन पर नहीं उतरे। इससे खनन में लगे श्रमिक और इससे जुड़े लोगों के हाथ खाली रहे। डीएलएम मदन सिंह राणा ने बताया कि बुधवार के लंबित चार वाहनों की ही निकासी हुई। निगम की ओर से खनन खुला हुआ है। अब स्टोन क्रशरों का कुछ माल बिकने पर ही खनन में वाहन उतारे जाएंगे।
विज्ञापन

डीएलएम राणा ने बताया कि इस बार 20 जनवरी से खनन शुरु हुआ। करीब 500 वाहन खनन में पंजीकृत हैं। 31 मई तक खनन की अवधि निर्धारित की गई है। अब तक लक्ष्य 2.16 लाख घन मीटर के सापेक्ष 1.69 लाख घन मीटर खनन हो चुका है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कुमाऊं स्टोन क्रशर और शारदा स्टोन क्रशर की ओर से मौखिक सूचना दी गई कि उनका स्टॉक फुल हो गया है।
विज्ञापन

शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बताया कि स्टोन क्रशरों का स्टॉक फुल होने से ट्रक खड़े हो गए हैं और खाली हाथ होने से बेरोजगार हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि डिमांड बढ़ने पर वाहन खनन में उतरते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed