फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Statement of family members recorded in the death of the mother

प्रसूता की मौत मामले में परिजनों के बयान दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Statement of family members recorded in the death of the mother
चंपावत जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में पूछताछ करती जांच कमेटी। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में प्रसूता की मौत के मामले में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देश पर गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। तीन सदस्यीय कमेटी ने बुधवार को मृतका के मायके पक्ष और ससुरालियों के पांच लोगों के बयान दर्ज किए। मामले में तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के बाजरीकोट निवासी दीपक राम की 24 वर्षीय गर्भवती पत्नी संध्या की प्रसव के बाद 29 जुलाई को बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद मायके पक्ष और प्रसूता के पति ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय आकर डॉक्टरों को हटाने की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

मामले को संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम को जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने एसीएमओ डॉ. श्वेता खर्कवाल, डॉ. प्रभा जोशी और पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी को जांच सौंपी गई। बुधवार को प्रसूता की मां, पति और बहन समेत अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए। परिजनों के बयान होने के बाद डॉक्टरों का पक्ष भी जाना जाएगा। जिसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed