फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   State Secretary of Cricket Association visited Champawat

क्रिकेट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव ने किया चंपावत का दौरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
State Secretary of Cricket Association visited Champawat
ंपावत में क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव का स्वागत करते जिला स्तरीय पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश सचिव महिम वर्मा ने जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चंपावत क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि पहाड़ में खेल प्रतिभा बहुत हैं, परंतु जरूरत है उन्हें मैदान की तरह सुविधाओं को मुहैया करना। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण टर्फ मैदान है। उन्होंने चंपावत में टर्फ मैदान बनाने की बात कही। इधर खेल प्रेमियों ने चंपावत में अलग से स्टेडियम बनाने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सचिव महिम वर्मा ने गोरलचौड़ मैदान, कर्णकरायत मैदान और चल्थी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गोरलचौड़ मैदान में दो टर्फ, दो सीमेंट और एक एस्ट्रो पिच का निर्माण किया जाएगा। मशीन रखने के लिए स्टोर रूम, बाउंड्रीवाल समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। कहा कि जीआईसी की सहमति मिलने के बाद गोरलचौड़ मैदान का सुधारीकरण किया जाएगा। इस दौरान काउंसलर दीपक मेहरा, नैनीताल के सचिव धीरज खरे, रुद्रपुर के नूर आलम, सचिव नीरज वर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल पंवार, कोच शैलेंद्र सिंह, भगवान सिंह, महेंद्र सिंह बोहरा, प्रदीप बोरा, सौरभ साह, हेमंत वर्मा, कपिल खर्कवाल, कुलदीप वर्मा, सनी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed