फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   State Cross Country Runner ran

स्टेट क्रास कंट्री में दौड़े धावक

Sun, 18 Dec 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sun, 18 Dec 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
State Cross Country Runner ran
स्टेट क्रास कंट्री में दौड़े धावक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

एथलेटिक्स एसोसिएशन की 16वीं राज्य स्तरीय क्रास कंट्री ओपन पुरुष वर्ग की 12 किमी दौड़ पिथौरागढ़ के सुनील यादव ने 38 मिनट 25 सेकेंड 34 पल्स में पूरी की, जबकि महिला ओपन वर्ग की 8 किमी दौड़ रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि की कोमल ने 31 मिनट 42 सेकेंड एवं 2 पल्स में पूरी कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। अंडर-20 पुरुष वर्ग में ऊधम सिंह नगर के मोहन सैनी और बालिका वर्ग में चंपावत की अंकिता ने बाजी मारी।

अंडर-18 बालक वर्ग में ऊधम सिंह नगर के राकेश मंडल और बालिका वर्ग में रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि की पिंकी चैंपियन रही। अंडर-16 बालक वर्ग में ऊधम सिंह नगर के आकाश पटेल और बालिका वर्ग में रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि की निकिता प्रथम रहे। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन


जिला एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य मार्शल आब्जर्बर दिवान सिंह रौतेला की देखरेख में आयोजित क्रास कंट्री का शुभारंभ एनएचपीसी के चीफ इंजीनियर पीके गुप्ता ने किया। उन्होंने आयोजन के लिए लगातार टनकपुर को मेजबानी मिलने पर खुशी जताई। सुबह नौ बजे 12 किमी के लिए ओपन पुरुष धावकों का पहला दल दौड़ा। इसमें पिथौरागढ़ के सुनील यादव ने बाजी मारी। इसके अलावा पंकज सिंह (पिथौरागढ़), मनोज सिंह (नैनीताल), रूपेश यादव (यूएस नगर), चंदन सिंह (पिथौरागढ़) एवं भास्कर (नैनीताल) बाद के पांच स्थानों पर रहे। बालिकाओं की 8 किमी दौड़ कोमल (रुद्रप्रयाग) अव्वल रहीं। इसके अलावा तुलसी (पिथौरागढ़), शोभा राना (देहरादून) बबीता खनका (पिथौरागढ़) कविता (पिथौरागढ़), सरोज (पिथौरागढ़) बाद के पांच स्थानों पर रहीं। अंडर-20 बालक वर्ग की 8 किमी दौड़ में मोहन सैनी (यूएस नगर) प्रथम, नीशु कुमार (हरिद्वार) द्वितीय, भास्कर सिंह (देहरादून) तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-20 बालिका वर्ग की 6 किमी दौड़ में अंकिता (चंपावत) पहले, प्राची (पिथौरागढ़) दूसरे और शिवानी (यूएस नगर) तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-18 बालक वर्ग की 6 किमी दौड़ में राकेश मंडल (पिथौरागढ़), भानुप्रताप आर्य (यूएस नगर), अंकुश (हरिद्वार) क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। अंडर-18 बालिका वर्ग की 4 किमी दौड़ में पिंकी (रुद्रप्रयाग) ने प्रथम, शिवानी (रुद्रप्रयाग) ने द्वितीय एवं काजल भंडारी (चंपावत) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालक वर्ग की 2 किमी दौड़ मेें आकाश पटेल (यूएस नगर), अजय सिंह (यूएस नगर), रोहित कुमार (यूएसनगर) क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।


अंडर-16 बालिका वर्ग की 2 किमी दौड़ में निकिता (रुद्रप्रयाग), प्राची (हरिद्वार), शिवानी (यूएस नगर) प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। निर्णायक मंडल में रमेश खर्कवाल, महिषी, मोहसीन, दीपक बिष्ट, सरफराज, रजेंद्र बिष्ट आदि शामिल थे। दौड़ में प्रदेश भर के करीब ढाई सौ से ज्यादा धावकों ने हिस्सा लिया। समापन पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि एसडीएम अनिल चन्याल, पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, सीओ आरएस रौतेला, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, सचिव रामायण प्रसाद, शिक्षिका कल्पना धामी आदि मौजूद थे। वहीं, क्रास कंट्री चैंपियनशिप के सफल आयोजन पर जिला एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी एवं सचिव रामायण प्रसाद ने सहयोगियों का आभार जताया। आयोजन में एनएचपीसी प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed