{"_id":"c6ad8056b34221eae645be8f291c5feb","slug":"state-board-examinations-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हिंदी का पेपर देंगे इंटर के छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हिंदी का पेपर देंगे इंटर के छात्र-छात्राएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 02 Mar 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। परीक्षा की तैयारी शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली है। वहीं बुधवार को काफी छात्र-छात्राएं बैठने की व्यवस्था की जानकारी के लिए अपने-अपने परीक्षा केंद्रों में पहुंचीं। बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट का हिंदी का प्रश्रपत्र होगा।
विज्ञापन
इस साल उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल परीक्षा में 5404 छात्र-छात्राओं के लिए 38 केंद्र और इंटरमीडिएट के 4035 छात्र-छात्राओं के लिए 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में 11 परीक्षा केंद्र संवदेनशील दायरे में शामिल किए गए हैं। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में धारा 144 लागू की गई है। संवेदनशील केंद्रों पर पैनी नजर रखने और प्रश्रपत्रों की सुरक्षा के लिए सभी केंद्रों पर ग्राम प्रहरियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
निष्पक्ष और नकलरहित परीक्षा के लिए सभी जरूरी बंदोबस्त किए गए हैं। जिले को पांच सेक्टरों में बांटने के अलावा तीन सचल दस्ते तथा कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं परीक्षार्थियों की प्रवेशपत्र में फोटो में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर सुधारने का इंतजाम किया गया है। इसी तरह ओएमआर सीट में छात्र की गलती की वजह से विषय बदलने पर भी संशोधन की व्यवस्था की गई है। -नवीन चंद्र पाठक ,मुख्य शिक्षाधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन