{"_id":"17bf401356cb383802a89366e56e6896","slug":"starting-work-outs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी मोड अस्पताल में कार्य बहिष्कार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी मोड अस्पताल में कार्य बहिष्कार शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Thu, 31 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीपी मोड में संचालित अस्पताल में दो माह का वेतन न मिलने के विरोध में यहां के सभी डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ ने बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। सीएमओ डा.विनोद टोलिया की डॉक्टरों को दी गई हिदायत का उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। हड़ताली डॉक्टरों ने शील प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
यूनिट हैड डा.रवि सिन्हा, प्रबंधक राजेंद्र जोशी के नेतृत्व में डॉक्टरों और कर्मचारियों ने दिनभर धरना दिया। उनका आरोप था कि प्रबंधन जहां उन्हें समय से वेतन देने की बात कहकर गुमराह करता आ रहा है, वहीं दो वर्ष से कर्मचारियों के वेतन में कोई वृद्धि नहीं की गई है। हर कर्मचारी से 560 रुपये पीएफ के रूप में कटौती की जाती है, लेकिन उसकी कोई रसीद उन्हें नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
वहीं, हड़ताल से निपटने के लिए सुबह से ही सीएमएस डा.मंजीत सिंह, डा.जितेंद्र जोशी, फार्मेसिस्ट मनोज कुमार, रोशन लाल, स्टाफ नर्स चंद्रकला, सीमा भट्ट, विनोद उप्रेती, सरोजनी बिष्ट, एलडी ओली, ब्रजमोहन डंगवाल रोगियों के इलाज में जुट गए तथा उन्हें अस्पताल से भी दवाएं उपलब्ध कराई। सीएमएस ने डॉक्टरों की हड़ताल को अवैधानिक बताते हुए उन्हें विभाग की ओर से नोटिस जारी किया, जिसे डॉक्टरों ने लेने से इनकार कर दिया। धरना दे रहे डॉक्टर रवि सिन्हा समेत डा.सुपर्णा, डा.आयुष मित्तल, डा.मनोज, डा.आशीष, डा.अरुण मिश्रा एवं डा.सुशीला साह का कहना था कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलेगा वे हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन