फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Starting from Facebook love, girlfriend arrived Nepal

फेसबुक से शुरू प्यार, प्रेमिका पहुंची नेपाल

Sun, 14 Feb 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Sun, 14 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

फेसबुक पर बिछड़े हुए लोगों के मिलने की बातें तो आपने बहुत सुनी होगी, लेकिन अब फेसबुक पर प्यार परवान चढ़ने के किस्से भी सामने आने लगे हैं। ऐसे ही एक वाकये में नेपाली युवक को देहरादून की किशोरी इस कदर दिल दे बैठी कि बिना परिजनों को बताए युवक के साथ भागकर नेपाल पहुंच गई। किशोरी और युवक का संपर्क फेसबुक के जरिए हुआ और दोनों ने जिंदगी भर साथ रहने की ठान ली। शनिवार देर रात बनबसा पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


बताया गया कि फेसबुक के जरिए देहरादून की 16 वर्षीय किशोरी का नेपाल निवासी रजत भंडारी (22) से संपर्क हुआ, इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग से बातें होती थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम हो गया और यह प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें तक खा ली। इसके बाद किशोरी के बुलाने पर रजत देहरादून गया और वहां से दोनों गुड़गांव चले गए। वहीं, किशोरी के घर से लापता होने पर उसके परिजन परेशान हो गए और उन्होंने 10 फरवरी को देहरादून थाने में उसके लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद देहरादून पुलिस किशोरी की खोजबीन में जुट गई। उन्हें किशोरी के गुड़गांव से बनबसा पहुंचने की सूचना मिली।
विज्ञापन


जब तक बनबसा पुलिस को इसकी सूचना मिलती, किशोरी रजत भंडारी के साथ नेपाल पहुंच गई थी, जहां नेपाल पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। बनबसा के थानाध्यक्ष विनोद यादव ने नेपाल पुलिस से संपर्क किया, लेकिन नेपाल पुलिस ने किशोरी को उन्हें सौंपने से मना कर दिया। उन्होंने किशोरी को महिला उत्थान में लगी नेपाली संस्था माईते नेपाल के सुपुर्द कर दिया। बाद में नेपाली संस्था ने किशोरी को बनबसा स्थित रीड्स संस्था को सौंपा। रीड्स संस्था ने किशोरी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष यादव ने बताया कि किशोरी को उसके पिता और देहरादून से आए एसआई दिलवर सिंह के सुपुर्द कर दिया। वे किशोरी को अपने साथ देहरादून ले गए। वहीं नेपाली युवक नेपाल पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed