फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Staged a protest in the PWD office on the plight of the road

सड़क की बदहाली पर लोनिवि कार्यालय में धरना दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Staged a protest in the PWD office on the plight of the road
लोहाघाट के चौड़ाढेक-सुंई शिवमंदिर सड़क की हालत ठीक करने की मांग को लेकर धरना देते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विकासखंड की चौड़ाढेक-सुंई शिव मंदिर सड़क की बदहाली को लेकर सुंई, खैसकांडे और पऊ के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। लोनिवि के ईई की ओर से शीघ्र सड़क की हालत सुधारने का लिखित आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुंई खैसकांडे के ग्राम प्रधान भुवन चौबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लोनिवि कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। ग्रामीणों का कहना था कि कर्णकरायत चौड़ाढेक-सुई शिव मंदिर सड़क बदहाल पड़ी हुई है। सड़क पर जगह जगह गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क की मरम्मत न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों के धरने को देखते हुए लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया ने उनसे वार्ता की। ईई ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए बांड हो चुके हैं। ईई ने लिखित रूप में शीघ्र सड़क मरम्मत का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना देने वालों में पूर्व जिपं सदस्य सचिन जोशी, राजेश चौबे, योगेश ओली, ओम प्रकाश चौबे, जीवन चंद्र, तारा दत्त, हिमांशु चौबे, योगेश ओली, दीपक पुजारी, त्रिभुवन तिवारी, दिनेश चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डामरीकरण और मरम्मत न होने से ग्रामीणों में आक्रोश
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक की गल्लागांव-देवलीमाफी सड़क पर डामरीकरण और मरम्मत कार्य न होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने एसडीएम आरसी गौतम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। एसडीएम आरसी गौतम के माध्यम राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि गल्लागांव-देवलीमाफी सड़क कई सालों से बदहाल पड़ी हुई है। कई बार मांग उठाने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। इस सड़क से 12 गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। कहा कि सड़क का निर्माण कार्य समय रहते शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन को विवश हो जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में संजय जोशी, गोविंद तिवारी, संजय कुमार, रोशन लाल, मोहन जोशी, निर्मल कुमार, सुरेश प्रसाद आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed