{"_id":"f3ef4a410ac1feeb3846e11a5edd2b4e","slug":"stadium-won-the-first-quarter-final-tanakpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम टनकपुर ने जीता पहला क्वार्टर फाइनल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम टनकपुर ने जीता पहला क्वार्टर फाइनल
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Mon, 20 Apr 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
शौर्यचक्र प्राप्त सेना के शहीद जवान मनोज सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर ने पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
बनबसा छावनी में तैनात सेना की सेकेंड ग्रिनेडियर बटालियन के तत्वावधान में स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ सेकेंड ग्रिनेडियर के मेजर प्रणव श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रामायण प्रसाद ने टॉस कराया। स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर और सनराइज क्लब कंजाबाग के मध्य मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम ने निर्धारित ओवरों में 175 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी बल्लेबाजी में कंजाबाग की टीम 16 ओवर में 65 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई। मैच के निर्णायक संजय चौहान और अनिल जोशी थे। आयोजन में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, राजू राम, सूबेदार जगपाल, पुलिस के रिटायर्ड सीओ आनंद सिंह धौनी, सूबेदार मंगेज सिंह, सतीश जोशी, कमल भट्ट, महेंद्र चंद, दीपक पांडेय, दीपक पचौली आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन