{"_id":"bc1f7030c84d2b17e54d4b2e45222f00","slug":"ssb-medical-camp-set-up-in-the-border-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने सीमांत गांवों में लगाए चिकित्सा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने सीमांत गांवों में लगाए चिकित्सा शिविर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 28 Sep 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पंचम वाहिनी की ओर से सीमांत क्षेत्र के गांवों में मानव और पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सहायक सेनानायक सचिन पराशर के निर्देशन में सीमांत तरकुली, रियासी बमनगांव में चिकित्सा शिविर लगाए गए। मेडिकल कैंप में 129 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं बांटी गई, जबकि पशु चिकित्सा शिविर में 156 मवेशियों का उपचार कर मिनरल बांटे गए।
विज्ञापन
तरकुली, रियासी में चार महिलाओं को सिलाई मशीन, बाल्टी, कटोरी, थाली, गिलास, डेग, प्राइमरी स्कूल तरकुली को बैडमिंटन नेट, वॉलीबाल, कैरम बोर्ड आदि खेल सामग्री बांटी गई।
विज्ञापन
डॉ. राजेश कुमार, डॉ. एलएम सिंह ने संचालन किया। वहां बीओपी प्रभारी एसआई गणेश मर्तोलिया, दिनेश प्रसाद, कमल फुलारा, देवराम सिंह, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।