फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB in Nepal Border Banbasa

Champawat News: नेपाली महिला ने एसएसबी पर लगाया मारपीट का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
SSB in Nepal Border Banbasa
बनबसा व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची नेपाली महिलाऐं। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। एक नेपाली महिला ने एसएसबी पर मारपीट का आरोप लगा बनबसा थाने में तहरीर दी है। घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है जबकि एसएसबी ने उनकी महिला कर्मी पर पथराव का आरोप लगाया। बनबसा व्यापार मंडल ने एसएसबी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एक नेपाली महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व नेपाल को जा रही थी। उसके साथ एसएसबी जवानों ने अभद्रता कर मारपीट की जबकि एसएसबी ने बताया कि दैनिक जरूरत से अधिक सामान ले जा रही नेपाली महिला को सीमा पर रोकने को कहा गया तो उसने भागने का प्रयास किया। रोकने गई एसएसबी की महिला कर्मी पर उसने पथराव कर दिया। इस मामले को लेकर व्यापार मंडल पदाधिकारी थाने पहुंचे और एसएसबी जवान पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है। इस मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि एसएसबी के उच्चाधिकारियों को भी मामले की गोपनीय जांच करने के लिए कहा जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने नेपाली महिला का मेडिकल करा एसएसबी जवान पर केस करने की मांग रखी। उन्होंने एसएसबी कर्मियों पर सीमा पर आवागमन करने वालों के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया। बहरहाल पुलिस ने जांच तक मामला शांत करा दिया। बाजार बंद करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed