{"_id":"64a4520314b01ec0a302ac86","slug":"ssb-guerillas-took-out-jan-jagran-yatra-champawat-news-c-229-1-shld1009-281-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एसएसबी के गुरिल्लों ने निकाली जन जागरण यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एसएसबी के गुरिल्लों ने निकाली जन जागरण यात्रा
Tue, 04 Jul 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जन जागरण यात्रा निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते एसएसबी के प्र
लोहाघाट (चंपावत)। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एसएसबी के प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की जन जागरण रथ यात्रा लोहाघाट पहुंची। इस दौरान उन्होंने सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। मंगलवार को गुरिल्ला संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी और जिलाध्यक्ष ललित मोहन बगौली के नेतृत्व में जनजागरण यात्रा ने ऋषेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पूरे बाजार में रथ को धुमाया। बाद में तहसील परिसर में जनसभा की।
केंद्रीय अध्यक्ष डालाकोटी ने कहा कि 45 साल तक के गुरिल्ला को नौकरी देने, 45 साल से अधिक उम्र के गुरिल्ला को पेंशन या एक मुश्त धनराशि देने और दिवंगत गुरिल्ला के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर देशभर के गुरिल्ले पांच हजार दिन से धरने पर बैठे हैं। कहा कि केंद्र सरकार ने गुरिल्लों के समायोजन के लिए प्रस्ताव तैयार करवाया लेकिन सत्यापन के बाद भी सरकार ने समस्या का समाधान नहीं किया।
राज्य सरकार ने गुरिल्लों के लिए स्वैच्छिक आपदा प्रबंधन बल गठन, लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति, कृषि सहायक पदों में नियुक्ति के शासनादेश जारी किए, वहीं होमगार्ड, पीआरडी के माध्यम से नियुक्ति, स्टेट ईको टास्क फोर्स बनाने जैसे निर्णय लिए लेकिन यह पूरे नहीं हो पा रहे हैं। रथ यात्रा में सुरेश गहतोड़ी, गोपाल राणा, गोपाल सिंह मनराल, मोहन खर्कवाल, जीवन चंद्र जोशी, रुद्र सिंह भंडारी, ललित मोहन गहतोड़ी, खिलानंद पंत, किशोर चंद्र, लक्ष्मी, माया देवी, हीरा देवी आदि मौजूद रहीं।