फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSA: the school's rally turned out many places

सर्व शिक्षा अभियान: कई जगह निकली स्कूल चलो रैली

Wed, 06 Apr 2016 10:45 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 06 Apr 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
SSA: the school's rally turned out many places
सर्व शिक्षा अभियान: कई जगह निकली स्कूल चलो रैली - फोटो : अमर उजाला

सर्व शिक्षा अभियान के तहत कुलेठी, चंपावत, मुडियानी, अमोड़ी आदि स्थानों में स्कूल चलो रैलियां निकाली गई। कुलेठी में नवीन रस्यारा, शंकर पांडेय, माया देवी, राधा बिष्ट, प्रकाश पुनेठा, अशोक टम्टा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। अमोड़ी में प्रधानाचार्य आत्माराम त्यागी के नेतृत्व में निकली रैली में शशांक मिश्र, भुवन पुनेठा, मदन राम, राजेंद्र वर्मा, राजेंद्र त्रिपाठी, रिपुदमन सिंह, दिनेश सिंह, जीतेंद्र शर्मा, कविता तिवारी आदि शामिल रहे। चंपावत प्राथमिक विद्यालय में सुधा तिवारी, कमलेश जोशी, रश्मि उपाध्याय के नेतृत्व में स्कूल से चौकी तक रैली निकाली गई। मुडियानी में डा.लक्ष्मी गहतोड़ी के नेतृत्व में  प्रधान देवेंद्र सिंह महर, प्रहलाद सिंह, प्रेम राम, बची देवी, शांति देवी, हेमा देवी, मोहन पांडेय, माहेश्वरी बोहर मौजूद रहे। जीआईसी चंपावत में प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी के नेतृत्व में निकली रैली में जगदीश जोशी, सुरेश राम, घनश्याम पांडेय, शंकर गिरि, राधेश्याम खर्कवाल, केके उपाध्याय, भुवन शर्मा, मदन आदि भी शामिल रहे।

विज्ञापन


लोहाघाट में जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय फोर्ती में रैली निकाली। प्रधान भगवती प्रसाद की अध्यक्षता तथा प्रधानाध्यापक एलएस मेहता के संचालन में उप शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह, संकुल समन्वयक गोविंद बोहरा ने गोष्ठी में विचार रखे। ठांठा तथा बडोली के छात्रों ने भी संयुक्त रूप से रैली निकाली। प्रधानाध्यापिका नीमा टम्टा, देवकी रानी, आरपी पांडेय, दीवान सिंह, विनोद कुमार, नरेंद्र अधिकारी, शिप्रा भट्ट ने विद्यालय के अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया। विद्यालय की टॉपर पूजा जोशी के अलावा दीपा शर्मा, कंचना को समिति अध्यक्ष बीडी शर्मा ने सम्मानित किया। प्राथमिक विद्यालय जैरोली, जूनियर हाईस्कूल बिसारी के प्रधानाध्यापक प्रयागदत्त सोराड़ी, ममता जोशी तथा भुवनेश्वरी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली। प्राथमिक विद्यालय गडिय़ूड़ा नवीन में रैली निकालने के बाद बैठक की गई। प्रधानाध्यापक शंकर सिंह अधिकारी, प्रकाश राम, हर नाथ, महेश भट्ट, पुष्पा देवी, आशा देवी, हरी देवी, मंजू देवी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


टनकपुर। यहां आमबाग संकुल के समन्वयक देवी दत्त जोशी और सूखीढांग संकुल के समन्वयक दिवाकर भट्ट के दिशा-निर्देशन में आमबाग से शुरू हुई रैली में आमबाग प्राथमिक, महात्मा गांधी प्रावि, नायकगोठ प्रावि, सैलानीगोठ प्रावि, छीनीगोठ प्रावि, प्रावि विद्यालय वार्ड नंबर, प्रावि वार्ड नंबर दस के छात्र-छात्राएं शामिल थे। आयोजन में प्रमोद जोशी, दीपा मेलकानी, कविता पांडेय, राधेलाल वर्मा, सरना देवी सचान, मोनिका भट्ट, मधू सूदन गौड़, धनवीर सिंह रावत, लाल चंद राम, राकेश नौटियाल, अन्नपूर्णा जोशी, पुष्पा शर्मा, विनोद जोशी आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनबसा। शारदा इंटर कालेज और गुदमी प्राथमिक पाठशाला के छात्रों ने स्कूल चलो रैली निकाली। शारदा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आरके तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में उपप्रधानाचार्य वीके मिश्रा, दान सिंह खाती, महेंद्र कुमार, संजीव कुमार, हयात सिंह चौहान, इंदू मेहता, मंजूद आर्या, गोमती चंद, निर्मला कापड़ी, दिनेश चंद, विनोद आर्या, सुशील वर्मा आदि ने सहयोग दिया। संचालन शिक्षक मनमोहन गोस्वामी ने किया। उधर, गुदमी प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि प्रधान अरुण कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाध्यापिका मंजू विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed