फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sports of Jyoti Bisht in Lohaghat

ज्योति बिष्ट ने विश्व चैंपियनशिप दुबई में बनाई जगह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sports of Jyoti Bisht in Lohaghat
चंपावत के लोहाघाट में कराटे प्रतियोगिता विजेता प्रतिभागी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। लोहाघाट क्षेत्र की कराटे खिलाड़ी ज्योति बिष्ट ने पिछले साल दुबई में आयोजित कराटे विश्व चैंपियनशिप के टॉप आठ में जगह बनाई है। अंडर 55 किग्रा भार वर्ग में वह भारत में अव्वल रहीं थीं। वर्ष 2021 में उनकी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 216 रही। प्रदर्शन के आधार पर ज्योति का चयन इसी साल लंदन में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हुआ है।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग ने उन्हें कोच भी उपलब्ध कराया है। इससे पहले वर्ष 2019 में गुवाहाटी और उसी साल ढाका में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों में भी ज्योति गोल्ड जीत चुकी हैं। कोच दीपक ने बताया कि ज्योति वर्ष 2009 से उनसे कराटे का प्रशिक्षण ले रहीं हैं। फिलहाल ज्योति दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से स्नातक कर रहीं हैं।
विज्ञापन

ज्योति के पिता राम सिंह बिष्ट लोहाघाट के नैनीताल बैंक में कार्यरत हैं, जबकि माता माधवी देवी गृहिणी हैं। ज्योति सात वर्ष की उम्र से लोहाघाट में कराटे का प्रशिक्षण ले रहीं हैं। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण बिष्ट, विधायक पूरन फर्त्याल, नरेंद्र सिंह लटवाल, खुशाल सिंह अधिकारी, नवीन मुरारी, गोविंद सिंह बोहरा, डॉॅ. सुमन पांडे आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed