फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sports news in district.

Champawat News: छमनियां में निर्माणाधीन स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेक बनने से खुशी

Thu, 22 Aug 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 22 Aug 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sports news in district.
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के पास छमनियां में निर्माणाधीन स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेक बनाए जाने पर वायुरथ महोत्सव समिति ने खुशी जताई है। समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताने के साथ एक मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम चौबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, ग्राम प्रधान भुवन चौबे, क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव पांडेय, योगेश ओली, ललित मोहन ओली, भोला दत्त चतुर्वेदी आदि ने कहा कि छमनियां में स्टेडियम तैयार होने से स्थानीय युवाओं को खेलों की अनेक सुविधाएं मिलेंगी और राज्य स्तरीय खेल भी यहां पर आयोजित होंगे। बाहरी स्थानों के खिलाड़ियों के यहां आने से क्षेत्र की पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ खेलों को रोजगार से जोड़ने का भी माध्यम प्राप्त होगा। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्वीकृति मिलने से बालिकाओं में खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा और खेलों के माध्यम से इस क्षेत्र की बालिकाएं अपना भविष्य संवार सकती हैं। समिति अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से झूमाधुरी, कर्णकरायत से बाणासुर किले तक रोपवे निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है। समिति ने मुख्यमंत्री और खेल विभाग का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed