फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SP took stock of preparations for Maa Purnagiri fair

Champawat News: एसपी ने मां पूर्णागिरि मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Tue, 06 Feb 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 06 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
SP took stock of preparations for Maa Purnagiri fair
मां पूर्णागिरि धाम में एसपी अजय गणपति का स्वागत करते मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी।
पूर्णागिरि धाम/ टनकपुर(चंपावत)। होली के बाद से शुरू होने वाले उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मां पूर्णागिरि के दर्शन कर मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया। इस बीच मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव दिए। इसके बाद एसपी ने नेपाल सीमा पर शारदा बैराज का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


एसपी गणपति ने उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेला मां पूर्णागिरि मेले में कानून एवं शांति व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पार्किग आदि के मद्देनजर मंदिर कमेटी के साथ मेला क्षेत्र मुख्य मंदिर, काली मंदिर, भैरव मंदिर, ठूलीगाड़, चौकी बूम, शारदा स्नान घाट टनकपुर, नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा शारदा बैराज में मेले की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, संचार, अस्थायी/ मेला में थाना/ चौकियों की व्यवस्था, सेक्टर्स, बैरियर प्वाइंटस, अनाउंसमेंट सिस्टम, डायवर्जन पॉइंट, खोया पाया केंद्र, स्नान घाटों में जल पुलिस की तैनाती, बाहरी जिलों से प्राप्त फोर्स के रुकने एवं भोजन व्यवस्था आदि के संबंध में अधीनस्थों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, समिति के पूर्व अध्यक्ष भुवन पांडेय, सचिव सुरेश पांडेय, सुभाष पांडेय, राजेंद्र तिवारी, पंकज तिवारी, नवीन तिवारी, नीरज पांडे आदि ने एसपी का स्वागत किया। इस दौरान कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, ठूलीगाड़ चौकी के इंचार्ज हरीश प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed