{"_id":"6611891e20887d1bba045996","slug":"soldier-returning-home-on-leave-dies-under-suspicious-circumstances-champawat-news-c-229-1-shld1026-107021-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अवकाश पर घर आ रहे सैनिक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अवकाश पर घर आ रहे सैनिक की संदिग्ध हालात में मौत
Sat, 06 Apr 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
सैनिक प्रदीप बोहरा, फाइल फोटो
लोहाघाट (चंपावत)। अवकाश पर घर लौट रहे पाटी विकासखंड के खेतीखान तपनीपाल निवासी सैन्यकर्मी प्रदीप बोहरा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव राजस्थान के एक रेलवे स्टेशन पर पड़ा मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौत की खबर से परिजन बेसुध हैं।
तपनीपाल के ग्राम प्रधान भरत सिंह ने बताया कि 34 वर्षीय प्रदीप बोहरा पुत्र प्रताप सिंह बाड़मेर (राजस्थान) में आर्टलरी में तैनात थे। वह शुक्रवार को बाड़मेर से छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। उनका शव रेलवे स्टेशन पर पड़ा मिला। ग्राम प्रधान ने बताया कि अभी उनके पास पूरी सूचना नहीं है। फोन से सिर्फ यह जानकारी मिली है कि सैनिक के शव को पहले यूनिट ले जाया जाएगा।
प्रदीप तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बेटे और माता-पिता को बिलखता छोड़ गए हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रदीप का परिवार लोहाघाट के ठाड़ाढ़ुगा में रहता है। माता-पिता पैतृक गांव तपनीपाल में रहते हैं। सैनिक की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।