{"_id":"662fdbb0065b4d786b0577da","slug":"social-welfare-department-is-facing-shortage-of-staff-champawat-news-c-229-1-shld1026-107835-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्टाफ की कमी से जूझ रहा समाज कल्याण विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्टाफ की कमी से जूझ रहा समाज कल्याण विभाग
Mon, 29 Apr 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले का समाज कल्याण विभाग स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। विभाग में स्वीकृत 18 पदों से सहायक समाज कल्याण अधिकारी समेत अन्य आठ पद रिक्त चल रहे हैं। पद रिक्त होने के कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। रिक्त पदों को भरे जाने को लेकर निदेशालय से पत्राचार किया गया है।
जिला समाज कल्याण विभाग में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के चार पद स्वीकृत हैं। स्वीकृत पदों के सापेक्ष तीन पद रिक्त चल रहे हैं। जबकि जिले में एक ही सहायक कल्याण अधिकारी तैनात है। 30 अप्रैल को यह भी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके बाद यह पद भी रिक्त हो जाएगा। इसके अलावा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और प्रधान सहायक के एक-एक पद रिक्त हैं। वरिष्ठ सहायक के दो रिक्त हैं। इसमें एक वरिष्ठ सहायक के पद पर 2022-23 से जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा से संबद्ध है दूसरा रिक्त चल रहा है। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी छात्रावास में चार पद में दो कर्मी तैनात हैं। इसमें भी एक पद पर पीआरडी स्वयं सेवक से कार्य लिया जा रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी, चंपावत, आरएस सामंत ने बताया कि जिले में समाज कल्याण की ओर से बहुउद्देशीय शिविर आयोजन सहित अनेक प्रकार की छात्रवृति योजनाएं चलाई जाती हैं, इनके क्रियान्वयन के लिए स्टाफ की जरूरत होती है। विभाग स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। विभाग में स्टाफ की कमी को लेकर निदेशालय को अवगत कराया गया है।