फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   So will these poor good day ...

तो आएंगे इन गरीबों के अच्छे दिन...

Tue, 01 Mar 2016 10:44 PM IST
चंद्रशेखर जोशी/अमर उजाला, चंपावत
चंद्रशेखर जोशी/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 01 Mar 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

मोहनी देवी सहित जिले के 96 परिवारों के लिए इस बार का बजट खुशी की सौगात लाया है। निशुल्क गैस कनेक्शन का इंतजार करते सात साल से अधिक का वक्त बीत गया, मगर उन्हें कनेक्शन नहीं मिला। इसकी वजह धन की कमी थी। अब सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश बजट में गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन के लिए दो हजार करोड़ रुपये का प्रावधान करने से जिले सहित प्रदेश के निर्धनों को फायदा होगा।

विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश सरकार ने 2008 में चंपावत के अलावा उत्तरकाशी के भटवाड़ी, पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, मुनस्यारी विकासखंड में निशुल्क गैस कनेक्शन योजना शुरू की थी, लेकिन सात साल से अधिक वक्त बीतने के बावजूद यहां के कई पात्रों को कनेक्शन नहीं मिल सका है। पहाड़ी गांवों के खास भौगोलिक हालात के मद्देनजर बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने का निर्णय लिया था। योजना का मकसद ईंधन के लिए जलौनी लकड़ी पर निर्भरता कम करना था।
विज्ञापन


चंपावत ब्लॉक में 7355 बीपीएल परिवार योजना के तहत चयनित किए गए थे, लेकिन गैस कनेक्शन 7259 लोगों को ही दिए जा सके। पूर्ति विभाग का कहना है कि 96 पात्रों को अब भी निशुल्क गैस कनेक्शन नहीं दिए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशुल्क गैस कनेक्शन योजना के तहत चंपावत जिले को 2.53 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, जिसमें से 2.51 करोड़ रुपये इन कनेक्शनों में खर्च हो चुके हैं। धन कम पड़ने से 96 लोगों को कनेक्शन नहीं दिए जा सके हैं। 4 लाख रुपये के बजट की मांग की गई थी। अलबत्ता अब केंद्र सरकार की नई योजना से उम्मीद जगी है। -एसएल आर्या, जिला पूर्ति अधिकारी


3294 परिवारों के पास नहीं हैं कनेक्शन
जिले में 53953 परिवारों में से 19915 बीपीएल हैं, जबकि जिले की चारों गैस एजेंसियों में 50659 घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। यानि अभी 3294 परिवार रसोई गैस कनेक्शन से वंचित हैं। इनमें से अधिकांश लोग गरीबी रेखा से नीचे वाले हैं। केंद्र सरकार की मौजूदा योजना का लाभ इन बीपीएल परिवारों को भी मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed